{"_id":"e303afcff3e292bbb9707f8da2fbcf32","slug":"draw-two-december-allocation-cheap-flats-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिसंबर से सस्ते फ्लैट्स आवंटन का ड्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिसंबर से सस्ते फ्लैट्स आवंटन का ड्रा
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 17 Nov 2014 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिल्डर प्रोजेक्ट के सस्ते फ्लैट्स की स्कीम के सफल पांच हजार आवेदकों में करीब 3500 को अगले माह उनके घर का पता मिल जाएगा। जीडीए ने इन आवेदकों के प्रमाणपत्रों की जांच लगभग पूरी कर ली है।
विज्ञापन
आवंटन और नंबर ड्रा दो चरणों में होगा। दो-तीन दिसंबर को ईडब्लूएस और 9-10 दिसंबर को एलआईजी भवनों का नंबर ड्रा होगा। बाकी बचे आवेदकों के प्रमाणपत्रों की जांच में भी तेजी लाई गई है। उम्मीद है कि दिसंबर में ही बचे हुए आवेदकों का भी ड्रा हो जाएगा।
विज्ञापन
सस्ते फ्लैट्स की योजना में शामिल 2500 ईडब्लूएस और 2500 एलआईजी फ्लैट्स के लिए लॉटरी ड्रा हुआ है। जीडीए अधिकारियों ने इंटरनेट के जरिए जमा हुए दस्तावेजों की जांच पूरी कर ली है। करीब 1500 आवेदकों के दस्तावेजों की जांच जारी है। यह वह आवेदक हैं, जो अन्य शहरों या राज्यों के निवासी हैं।
विज्ञापन
जीडीए ओएसडी डीपी सिंह ने बताया कि करीब 3500 आवेदकों के प्रमाणपत्रों की जांच पूरी हो गई है। इतने ही ईडब्ल्यूएस और एलआईजी फ्लैट्स की सूची भी तैयार है।
कविननगर सामुदायिक केंद्र में दो दिसंबर से आवंटन और नंबर ड्रा की शुरुआत होगी। बाकी बचे 1500 आवेदकों को जिला प्रशासन के जरिए पत्र भिजवाया जा रहा है। इनके दस्तावेजों का का सत्यापन होने के बाद दूसरे चरण में फिर नंबर ड्रा होगा।