फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Dr. Yogesh Chandra Paul was murdered in Delhi

Murder In Delhi: किचन में मिला डॉक्टर पॉल का शव, बंधे हुए थे हाथ; लूटपाट के बाद की गई हत्या

Fri, 10 May 2024 09:51 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Fri, 10 May 2024 09:51 PM IST
सार

दिल्ली में एक डॉक्टर का शव उनके घर के किचन में मिला है। पुलिस का कहना है कि डॉक्टर की हत्या की गई है। आरोपियों ने घर में लूटपाट की और डॉ. पॉल को मार डाला। आगे की जांच की जा रही है।
 

विज्ञापन
Dr. Yogesh Chandra Paul was murdered in Delhi
Crime Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

निजामुद़्दीन के पॉश इलाके जंगपुरा में लूटपाट के लिए सीनियर डॉक्टर की शुक्रवार दोपहर को हत्या कर दी गई। वारदात के समय डॉ. योगेश चंद्र पॉल (63) घर में अकेले थे। घर में घुसे बदमाशों ने उन्हें कुर्सी से बांध दिया और फिर गला दबाकर उनकी हत्या कर दी। बदमाशों ने कुर्सी से बंधे उनके शव को रसोई में छोड़ दिया। बदमाशों ने घर में मौजूद कुत्तों को बाथरूम में बंद कर दिया। 

इसके बाद बदमाश ने पूरे घर को खंगाला। आशंका है कि बदमाश घर से लाखों की ज्वेलरी व नकदी ले गए हैं। दिल्ली सरकार में कार्यरत उनकी पत्नी डॉक्टर नीना शाम को ड्यूटी से घर लौटीं तब इस वारदात का खुलासा हुआ। चारों बदमाश सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गए हैं। जिले की छह से ज्यादा टीमें बदमाशों की तलाश कर रही हैं। हालांकि देर रात तक बदमाशों को कोई सुराग हाथ नहीं लगा था।
विज्ञापन


दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त राजेश देव ने बताया कि डॉक्टर योगेश चंद्र पॉल अपने परिवार के साथ जंगपुरा के सी-14 के अपर ग्राउंड फ्लोर पर रहते थे। डाक्टर पॉल पीडियाट्रिक डॉक्टर थे और जंगपुरा में अपना क्लीनिक चलाते थे। वह गोल्ड मेडेलिस्ट थे। परिवार में पत्नी नीना पॉल और दो बच्चे शामिल हैं। पत्नी नीना डॉक्टर है और दिल्ली सरकार के अस्पताल में कार्यरत हैं। जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार पत्नी डॉ. नीना घर लौटीं तो उन्होंने डॉक्टर पॉल का शव रसोई में पाया और घर का सामान बिखरा हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. नीना ने शुक्रवार शाम करीब 6.50 बजे पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद हजरत निजामुद्दीन थाना पुलिस मौके पर पहुंची, पुलिस टीम ने डॉक्टर पॉल के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एम्स में रखवा दिया है। पुलिस ने नीना पॉल के बयान पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।

सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए बदमाश
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, वारदात करने चार बदमाश आए थे। तीन बदमाश वारदात करने अंदर घुसे थे और एक बदमाश बाहर खड़े होकर निगरानी करता रहा। तीन बदमाश जब वारदात कर घर से बाहर निकल रहे हैं, उस समय वह सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गए हैं। जो बदमाश बाहर रूका था वह घूमता हुआ सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गया है। हालांकि सीसीटीवी फुटेज में बदमाशों को चेहरा स्पष्ट रूप से नहीं दिखाई दे रहा हे। ऐसे में पुलिस और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

किसी जानकार का हाथ होने की आशंका
डॉक्टर पॉल निजामुद्दीन में ही अपना क्लीनिक चलाते थे। वह दोपहर दो बजे घर आराम करने आते थे और चार बजे फिर घर चले जाते थे। ऐसे में वह दोपहर में घर में अकेले होते हैं। यह बात उनके करीबी लोगों को पता हो सकती है। ऐसे में पुलिस अधिकारी आशंका जता रहे हैं कि वारदात को उनके करीबी ने अंजाम दिया है। आरोपी अपने लोगों को डॉक्टर के पास उन्हें मरीज बनाकर लेकर गया होगा। आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया और फिर फरार हो गए।


कुत्तों को बाथरूम में बंद कर गए आरोपी
पुलिस सूत्रों ने बताया कि डॉक्टर पॉल के घर में दो कुत्ते मौजूद हैं। आरोपियों ने दोनों कुत्तों को वारदात से पहले बाथरूम में बंद कर दिया था। आरोपियों ने कुत्तों को बंद कर डॉक्टर पॉल को कुर्सी से बांध दिया था और फिर उनका गला घोंट कर उनकी हत्या की। आरोपियों ने हत्या के बाद उन्हें घर की रसोई में छोड़ दिया। इसके बाद वह लूटपाट कर फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed