फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   dps school teacher arrested for 3 year old girl raped in greater noida

शर्मनाक! ग्रेटर नोएडा के डीपीएस स्कूल में साढ़े 3 साल की बच्ची से रेप, आरोपी अरेस्ट

Sat, 14 Jul 2018 08:04 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाल, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाल, ग्रेटर नोएडा Updated Sat, 14 Jul 2018 08:04 PM IST
विज्ञापन
dps school teacher arrested for 3 year old girl raped in greater noida
dps school

शहर के गामा-2 स्थित डीपीएस स्कूल में साढ़े तीन साल की नर्सरी की छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। स्कूल के स्वीमिंग पूल पर लाइफ गार्ड के पद पर तैनात आरोपी ने बच्ची से दरिंदगी की। मेडिको लीगल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि होने पर परिजनों ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।

विज्ञापन


बच्ची की ओर से आरोपी को पहचानने के बाद पश्चिम बंगाल निवासी लाइफ गार्ड चंडी दास को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना बृहस्पतिवार को स्कूल टाइम की है लेकिन स्कूल प्रबंधन दो दिन वारदात को छिपाने में जुटा रहा।
विज्ञापन

           
सूरजपुर कोतवाली में कासना कोतवाली निवासी व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी साढ़े तीन साल की बच्ची डीपीएस स्कूल में नर्सरी की छात्रा है। बृहस्पतिवार को उनकी बच्ची स्कूल गई थी। दोपहर लगभग दो बजे जब वह स्कूल से लौटी तो उसने अपनी मां से दर्द की शिकायत की।

विज्ञापन
विज्ञापन

dps school teacher arrested for 3 year old girl raped in greater noida
dps school

गहनता से पूछताछ करने पर अनहोनी की आशंका हुई। इसके चलते परिजनों ने बच्ची की दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में मेडिको लीगल जांच कराई। इसमें दुष्कर्म की पुष्टि होने पर परिजन ने सूरजपुर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करा दी।

लाइफ गार्ड की तरफ अंगुली कर रो पड़ी मासूम              
एफआईआर दर्ज कराने के बाद परिजन पुलिस को लेकर डीपीएस स्कूल पहुंचे। यहां बच्ची ने अंगुली दिखाकर आरोपी चंडीदास निवासी गांव कुमार दीही, थाना पंडेश्वर, जिला बर्धमान (पश्चिम बंगाल) की पहचान की और रोने लगी।

एसपी देहात आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि परिजन की तहरीर के आधार पर दुष्कर्म और पॉस्को एक्ट की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मौका मुआयना कर सीसीटीवी फुटेज भी कब्जे में लेकर सील किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। इसके बाद कोर्ट में पेश कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed