फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   dps school sexual assault case to principal and class teacher

डीपीएस मामला: प्रिंसिपल और क्लास टीचर के नाम केस में शामिल, सीओ से मिले परिजन

Thu, 23 Aug 2018 09:01 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Thu, 23 Aug 2018 09:01 PM IST
विज्ञापन
dps school sexual assault case to principal and class teacher
डीपीएस स्कूल - फोटो : अमर उजाला

डीपीएस में साढ़े तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म मामले में स्कूल प्रबंधन की भी लापरवाही पुलिस जांच में सामने आई है। इस पर पुलिस ने पॉस्को एक्ट की धारा में लापरवाही के आरोप में प्रिंसिपल रेणू चतुर्वेदी और क्लास टीचर हिना को भी आरोपी बनाकर केस में नाम शामिल कर लिए हैं। 

विज्ञापन


वहीं, बृहस्पतिवार को पीड़िता के परिजनों ने सीओ अमित किशोर श्रीवास्तव से मुलाकात कर दोनों की गिरफ्तारी की मांग की। सीओ ने कहा है कि दोनों को आरोपी बनाया गया है तो गिरफ्तारी भी की जाएगी।
विज्ञापन

  
पुलिस के अनुसार, 12 जुलाई को सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित डीपीएस स्कूल में बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया था। दर्द की शिकायत होने पर परिजनों ने बच्ची का दिल्ली के अस्पताल में मेडिकल कराया। इसके बाद पुलिस ने मामले में दुष्कर्म का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सीसीटीवी फुटेज से सामने आई लापरवाही 

बच्ची से पूछताछ के आधार पर स्कूल के लाइफ गार्ड चंडीदास को नामजद किया गया था। आरोप है कि चंडीदास बच्ची व अन्य बच्चियों को पूल में स्वीमिंग सिखाता था और इसी दौरान आरोपी ने बच्ची से दरिंदगी की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। परिजनों ने मामले में प्रबंधन की लापरवाही से बच्ची से दुष्कर्म का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की थी। 

बच्ची के परिजनों ने आरोपियों को नामजद कराने में काफी प्रयास किया है। परिजनों ने प्रबंधन की कॉल रिकार्डिंग, मोबाइल मेसेज आदि पुलिस को उपलब्ध कराए और ठोस बयान दिए। वहीं, मौके की सीसीटीवी फुटेज से भी प्रबंधन की लापरवाही की पोल खुली। प्रबंधन की लापरवाही से ही आरोपी चंडीदास बच्चियों के स्वीमिंग पूल में और आसपास दिखाई दिया है।  

जांच में प्रबंधन की लापरवाही सामने आने पर प्रिंसिपल और क्लास टीचर का नाम केस में शामिल कर उन्हें आरोपी बनाया गया है। गिरफ्तारी का भी प्रयास किया जा रहा है। - अमित किशोर श्रीवास्तव, सीओ ग्रेटर नोएडा प्रथम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed