{"_id":"5ec0d3259f780525c72d7c7a","slug":"dpcc-pres-anil-chaudhary-put-under-preventive-detention-at-his-house-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिरासत में लिए गए दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, मजदूरों को लेकर पहुंच गए थे दिल्ली-यूपी बॉर्डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिरासत में लिए गए दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, मजदूरों को लेकर पहुंच गए थे दिल्ली-यूपी बॉर्डर
Sun, 17 May 2020 11:31 AM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sun, 17 May 2020 11:31 AM IST
विज्ञापन
डीपीसीसी अध्यक्ष अनिल चौधरी घर के अंदर हिरासत में
- फोटो : ANI
पुलिस उपायुक्त (पूर्व दिल्ली) जसमीत सिंह ने कहा कि दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल चौधरी और कई पार्टी कार्यकर्ताओं पर आईपीसी की धारा 188 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Case registered against Delhi Pradesh Congress Committee President Anil Chaudhary & some party workers under section 188 of the Indian Penal Code (IPC): Deputy Commissioner of Police (East) Jasmeet Singh https://t.co/ZF5dDFBjiL
— ANI (@ANI) May 17, 2020
विज्ञापन
इससे पहले रविवार सुबह दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल चौधरी को दिल्ली में उनके घर में ही हिरासत में रखा गया था। पुलिस का कहना है कि वह आज और शनिवार को दिल्ली-यूपी सीमा पर कई प्रवासी मजदूरों को लेकर आए थे। इस दौरान सामाजिक दूरी के नियमों का भी पालन नहीं किया गया था। ऐसे में आगे भी कई तरह की समस्या सामने आ सकती है। पुलिस ने सभी मजदूरों को बैंक्वेट हॉल और मॉल खुलवाकर वहां पर रुकवाया है।
विज्ञापन