फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   double murder: two sisters murder in delhi

दरवाजे पर लगी थी कुंडी, कमरे के अंदर थी दो बहनों की लाश

Fri, 22 Jan 2016 11:06 PM IST
Updated Fri, 22 Jan 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
double murder: two sisters murder in delhi

खिचड़ीपुर गांव में शुक्रवार सुबह दो बहनों की गला दबाकर हत्या कर दी गई। उनके शव कमरे में मिले हैं। दोनों के मुंह से झाग निकल रहा था।

विज्ञापन


परिजनों ने एक युवक पर बेटी को तंग करने व दोनों की हत्या करने का आरोप लगाया है। कल्याणपुरी थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर परिवार वालों और आस पड़ोस के लोगों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार अजीत सिंह सपरिवार खिचड़ीपुर गांव के एक ब्लॉक में रहता है। परिवार में उसकी पत्नी और पांच बेटी है। तीन बेटी की शादी हो चुकी है।

पूनम पहले कॉल सेंटर में नौकरी करती थी

double murder: two sisters murder in delhi

उनके साथ रह रही पूनम (20) पहले कॉल सेंटर में नौकरी करती थी, लेकिन फिलहाल नौकरी छोड़ दी थी। वहीं छोटी बेटी स्वाति (12) सरकारी स्कूल की छठीं कक्षा की छात्रा थी।


अजीत सुरक्षा गार्ड की नौकरी करता है। वहीं पत्नी रेखा चश्मा बनाने की फैक्टरी में काम करती है। शुक्रवार सुबह साढ़े सात बजे अजीत सिंह पूजा अपार्टमेंट में ड्यूटी करने के लिए चला गया। वहीं करीब साढ़े नौ बजे उसकी पत्नी भी फैक्टरी चली गई।

पूनम ने पड़ोस में ब्यूटी पार्लर चलाने वाली महिला डिंपल को नौकरी के लिए कहा था। शुक्रवार सुबह पूनम को एक कंपनी में इंटरव्यू देने जाना था।

पूनम के घर के दरवाजे पर कुंडी लगी थी

double murder: two sisters murder in delhi

डिंपल पूनम को लगातार फोन कर रही थी लेकिन वो फोन नहीं उठा रही थी। सुबह करीब सवा दस बजे डिंपल उसके घर पहुंची। ग्राउंड फ्लोर पर बने उसके कमरे के दरवाजे पर बाहर से कुंडी लगी हुई थी।


डिंपल कुंडी खोलकर कमरे में गई लेकिन अंदर का दृश्य देखकर वो चौंक पड़ी। पूनम और उसकी छोटी बहन स्वाति कमरे में अचेत पड़ी हुई थी। उनके मुंह से झाग निकल रहा था।

डिंपल ने घटना की जानकारी मकान मालिक योगेश को दी। योगेश ने लड़कियों के परिजनों व पुलिस को घटना की सूचना दी।

विज्ञापन

ताहिर उसकी बेटी पूनम को काफी दिनों से तंग कर रहा था

double murder: two sisters murder in delhi

पुलिस के मुताबिक दोनों लड़कियों की गला दबाकर हत्या की गई है। कल्याणपुरी थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस को कुछ साक्ष्य हाथ लगे हैं और इस मामले को जल्द सुलझा लिया जाएगा। पूनम की मां रेखा ने आरोप लगाया कि ताहिर नाम का युवक उसकी बेटी पूनम को काफी दिनों से तंग कर रहा था शादी करने का दबाव बना रहा था।

रेखा ने बताया कि ताहिर एक बार अपनी मां के साथ उसके घर आया और शादी कर लेने की बात कही थी। साथ ही यह भी धमकी दी थी कि शादी नहीं करने पर उसकी बेटी को मार डालेगा।

ताहिर अक्सर उनके घर पर आ धमकाता था

double murder: two sisters murder in delhi

रेखा ने बताया कि पूनम नोएडा और लक्ष्मी नगर स्थित कॉल सेंटर में काम करती थी। ताहिर के लगातार तंग करने से परेशान होकर उसने नौकरी छोड़ दी थी।


पूनम के परिजनों का कहना है कि ताहिर के धमकी देने की शिकायत उन लोगों ने कल्याणपुरी थाने में की थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जिसकी वजह से ताहिर अक्सर उनके घर पर आ धमकाता था।

उन लोगों ने आरोप लगाया है कि ताहिर ने ही दोनों बहनों की हत्या की है। वहीं पूर्वी परिक्षेत्र के संयुक्त आयुक्त संजय बेनीवाल ने परिजनों के आरोप को नकारते हुए कहा कि परिजनों को शिकायत की कॉपी देने के लिए कहा गया लेकिन वह कॉपी नहीं मुहैया करवा पाए। वहीं कल्याणपुरी थाने में भी उनकी शिकायत की कॉपी नहीं मिली है।

कई लोग हैं शक के दायरे में

double murder: two sisters murder in delhi

पुलिस सूत्रों का कहना है कि हत्या के इस मामले में कई लोग शक के दायरे में हैं। पुलिस ने परिजनों को भी क्लीन चिट नहीं दी है। पुलिस उनसे पूनम के बारे में जानकारी लेने के साथ-साथ उनके आने जाने का समय के बारे में भी पूछताछ कर रही है।

पुलिस परिजनों के लगाए आरोप के बाद ताहिर की तलाश में भी जुट गई है। इसके अलावा पूनम के घर के आस पास रहने वाले लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

बताया जा रहा है कि छह माह पहले ही पूनम का परिवार इस मकान में आया था और पिछले मकान मालिक से किराए को लेकर कहासुनी हुई थी। पुलिस उस मकान मालिक से पूछताछ करने पर विचार कर रही है। वहीं पुलिस ने पूनम के फोन कॉल डिटेल की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed