{"_id":"663f223fe330d688080705c2","slug":"double-murder-three-minors-attacked-with-knife-murder-of-two-minor-boys-in-delhi-fight-while-making-reel-2024-05-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Double Murder: रील बनाते समय हुए झगड़े का बदला... फिरोज को 25, आसिफ को 22 बार मारा चाकू; सलमान को 17 बार गोदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Double Murder: रील बनाते समय हुए झगड़े का बदला... फिरोज को 25, आसिफ को 22 बार मारा चाकू; सलमान को 17 बार गोदा
Sat, 11 May 2024 03:03 PM IST
शाहरुख खान
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 11 May 2024 03:03 PM IST
सार
दिल्ली के तिगड़ी इलाके में सात-आठ आरोपियों ने तीन किशोरों को घेरकर चाकुओं से गोद दिया। खूनी खेल में फिरोज (17) और आसिफ (17) की मौत हो गई। तीसरे घायल सलमान को मजीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोज और आसिफ दोनों को रील बनाने का शौक था। सोशल मीडिया पर दोनों काफी रील डाल चुके थे। रील बनाने के दौरान फिरोज का एक आरोपी से झगड़ा हो गया था। फिरोज ने दोस्तों के साथ युवक को थप्पड़ मार दिया था। इस घटना का बदला लेने के लिए ही दोनों की हत्या की गई।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, झगड़े की रात को ही सभी आरोपियों ने बदला लेने की साजिश रच ली थी। इसके तहत आरोपी चाकू लेकर घूम रहे थे। रात में ही उन्होंने कुछ चाकू खरीदे थे। गिरफ्त में आए फरीद ने बताया कि उनके दोस्त ने उन्हें सी ब्लॉक के पास ही रहने के लिए कहा था, ताकि फिरोज और दोस्तों को घर के पास ही मार सकें।
आरोपियों ने घात लगाकर इतनी तेजी से हमला किया कि पीड़ित भाग नहीं सके। फरीद ने पुलिस को बताया कि वह और दोस्त 8 मई की सुबह से ही फिरोज और उसके दोस्तों का इंतजार कर रहे थे। घटना सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हुई है।
विज्ञापन
सलमान की हालत गंभीर
अस्पताल के आईसीयू में भर्ती सलमान की हालत गंभीर बनी हुई है। सलमान पर आरोपियों ने चाकू से 17 वार किए थे। सलमान का एक ऑपरेशन हो गया है। उसकी हालत में सुधार नहीं है। पुलिस ने फिरोज व आरिफ के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। एक व्यक्ति ने बताया कि सभी के हाथ में चाकू थे। इससे पीड़ितों को कोई बचाने सामने नहीं आया। जब लोगों ने विरोध नहीं किया तो आरोपी चाकू लहराते हुए फरार हो गए।

सात-आठ आरोपियों ने दी वारदात अंजाम, दो गिरफ्तार, बाकी बताए जा रहे किशोर
दिल्ली के तिगड़ी थाना इलाके में सरेराह आधे घंटे तक खूनी खेल चला। सात-आठ आरोपियों ने तीन किशोरों को घेरकर चाकुओं से गोद दिया। चाकू से 25 वार कर फिरोज (17) की हत्या कर दी गई, जबकि आसिफ (17) को भी 22 से ज्यादा चाकू मारे गए। उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया। तीसरे घायल सलमान को मजीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कुछ दिन पहले हुए मामूली झगड़े का बदला लेने के लिए आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। हैरानी की बात ये है कि दिनदहाड़े वारदात के बावजूद तिगड़ी थाना पुलिस को भनक तक नहीं लगी। तिगड़ी थाना पुलिस आरोपियों को पकड़ने की जगह वारदात को मीडिया से छिपाने में लगी रही। हालांकि, तिगड़ी थाना पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ लिया है। पुलिस अधिकारियों ने दावा किया है कि बाकी ज्यादातर आरोपी नाबालिग हैं। सभी को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।
दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त अंकित चौहान ने बताया कि तिगड़ी थाना पुलिस को 8 मई को दोपहर करीब 3 बजे घटना की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो संगम विहार निवासी फिरोज, आसिफ और सलमान घायल पड़े थे। आसिफ को एम्स व सलमान को मजीदिया में भर्ती कराया गया। एम्स में डॉक्टरों ने आसिफ को मृत घोषित कर दिया। सलमान की हालत स्थिर बताई जा रही है। तिगड़ी थाना पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू की।
पुलिस को शुरुआती जांच में पता लगा कि फिरोज का सात मई को एक आरोपी से मामूली बात पर झगड़ा हुआ था। तीनों किशोर घटना वाले दिन दोपहर ढाई बजे सी-ब्लाॅक मकान नंबर 386 के सामने खड़े थे। इस बीच चाकू लहराते हुए 7 से 8 आरोपी मौके पर आए और ताबड़तोड़ वार कर लगे।
तीनों किशोर इधर-उधर भागकर जान बचाने के लिए लोगों से गुहार लगाते रहे, लेकिन किसी ने मदद नहीं की। तीनों जब नीचे गिर गए तो आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों की पहचान संगम विहार निवासी फरीद उर्फ अमन (19) पुत्र और संगम विहार निवासी अभिषेक उर्फ बाबू उर्फ शूटर (19) के रूप में हुई।