महरौली के बाद अब द्वारका के मोहन गार्डन में डबल मर्डर, करीबी पर शक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्वारका जिले के मोहन गार्डन इलाके में शनिवार रात एक दंपती की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। मृतकों की शिनाख्त हरि वल्लभ (51) और इनकी पत्नी शांति सिंह (47) के रूप में हुई है। हरि वल्लभ नेत्रहीन थे और कंझावला के एक सरकारी स्कूल में संगीत के शिक्षक थे।
शनिवार शाम के समय बेटी जब घर पहुंची तो घर में माता-पिता को खून से लथपथ पाया। फौरन मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कैट्स एंबुलेंस की मदद से दोनों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
शुरूआती जांच के बाद पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घर में फ्रेंड्ली एंट्री हुई है। वारदात में किसी करीबी का हाथ हो सकता है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
पुलिस के मुताबिक हरि वल्लभ परिवार के साथ द्वारका मोड़ स्थित भगवती गार्डन एक्सटेंशन में तीसरी मंजिल के फ्लैट में रहते थे। इनके परिवार में पत्नी शांति के अलावा एक बेटी दृष्टि (27) व बेटा ऋषभ (23) है। हरि नेत्रहीन हैं और वह कंझावला के स्कूल में संगीत के शिक्षक थे। वहीं इनकी पत्नी शांति घर में रहती थीं।
बेटी दृष्टि एमबीए कर रही है, जबकि बेटा ऋषभ इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा है। घर में परिजनों के अलावा हरि का एक रिश्तेदार युवक भी रहता था। वह प्राइवेट नौकरी के अलावा प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है। शनिवार शाम करीब 7.00 बजे दृष्टि अपने रिश्तेदार के साथ घर पहुंची तो उसने देखा कि घर का दरवाजा खुला हुआ था। अंदर कमरे में खून ही खून बिखरा हुआ था।
दृष्टि ने फौरन मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कैट्स एंबुलेंस की मदद से दोनों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया।
पुलिस के मुताबिक महिला का शव बैड पर पड़ा था, जबकि हरि वल्लभ का शव जमीन पर पड़ा था। उनकी गर्दन व पेट में चाकू के कई घाव थे। ऐसा लगता था कि हत्या से पूर्व दोनों ने अपनी जिंदगी को बचाने के लिए काफी संघर्ष भी किया। शुरूआती जांच के बाद पुलिस लूटपाट के लिए हत्या की बात से इंकार कर रही है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक घर का सामान ज्यों ता त्यों मिला है।
घर में फ्रेंडली एंट्री हुई है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। शुरूआती जांच के बाद परिवार ने दंपति की किसी से कोई रंजिश होने की बात से इंकार किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
पुलिस बिल्डिंग में लगे सीसीटीवी कैमरों से कर रही छानबीन
जिस इमारत में हरि वल्लभ का फ्लैट है, उस इमारत में कई जगह सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। पुलिस ने उन सभी कैमरों की फुटेज को अपने कब्जे में लिया है। इसके अलावा बिल्डिंग के आसपास लगे कैमरों की फुटेज को भी पुलिस अपने कब्जे में ले रही है।
पुलिस ने हरि व शांति के मोबाइल के सीडीआर भी निकलवाए हैं। पुलिस इस बात का भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आखिरी बार हरि व शांति की किससे बातचीत हुई। इसके अलावा कौन-कौन उनके संपर्क में था। पुलिस बेटा-बेटी से पूछताछ कर रही है।
बेहद मिलनसार था दंपति व उनका परिवार...
भगवती गार्डन के जिस फ्लैट में हरि व शांति की हत्या हुई, वहां आसपास रहने वाले लोग सकते में हैं। कोई भी उनकी हत्या का यकीन नही कर पा रहा है। पड़ोसियों का कहना था कि शांति और उनके पति बेहद मिलनसार थे। हर सुखदुख में हर किसी के लिए खड़े रहते थे। हरि नेत्रहीन थे, इसके बावजूद भी वह एक नॉर्मल आदमी की तरह बर्ताव करते थे।
उन्होंने अपनी दिव्यांगता को कभी अपनी कमजोरी नही समझा। उनकी पत्नी भी पति का पूरा साथ देती थी। पड़ोसी बस इसी बात की चर्चा कर रहे थे कि हंसते खेलते परिवार को पता नही किसकी नजर लग गई।