फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Double-decker bus from Delhi to Bihar accident on Yamuna Expressway, 30 passengers seriously injured

दिल्ली से बिहार जा रही डबल डेकर बस यमुना एक्सप्रेस वे पर पलटी, 30 यात्री गंभीर रूप से घायल

Mon, 25 Nov 2019 11:18 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 25 Nov 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
Double-decker bus from Delhi to Bihar accident on Yamuna Expressway, 30 passengers seriously injured
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली से आगरा जा रही यात्रियों से भरी एक निजी बस यमुना एक्सप्रेस वे पर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा बस का टायर फटने की वजह से हुआ। इस हादसे में 30 से अधिक यात्री घायल हुए हैं। एक्सप्रेस वे कर्मियों और पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर घायलों को उन्हें ग्रेटर नोएडा के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक यह बस आगरा के रास्ते बिहार में दरभंगा जा रही थी। 
विज्ञापन


एसपी ग्रामीण रणविजय सिंह ने बताया कि दिल्ली से एक निजी डबल डेकर बस यमुना एक्सप्रेस-वे के रास्ते बिहार में दरभंगा जा रही थी। जैसे ही बस थाना बीटा- दो क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस- वे के चुहड़पुर अंडरपास के पास पहुंची उसका टायर फट गया। वह अनियंत्रित होकर पलट गई।
विज्ञापन


हादसे के दौरान एक्सप्रेस वे बाधित हो गया। सोमवार की शाम बस यमुना एक्सप्रेस वे पर जीरो प्वाइंट से दो किमी आगे पहुंची तो अचानक टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस में सवार 30 से अधिक यात्री घायल हुए हैं। घटना के समय यात्रियों में चीख पुकार मच गई। एक्सप्रेस वे कर्मियों ने राहगीरों की मदद से घायल को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस घटना में बस में सवार धर्मेंद्र तिवारी, भुल्ला सदा, ललन कुमार यादव, सुनील कुमार झा, मनोज शर्मा, रविंद्र यादव, लाल बाबू यादव, भिखारी यादव, महबूब यादव, हरी यादव, सत्य नारायण पंडित, शंभू माझी, सत्यदेव यादव, रघु पांडव, महेश यादव, रामनाथ यादव, सतीश साहू, कामेश्वर यादव, जमाल मुखिया, राम कल्याण, निर्मल पांडे, केदार सहित 30 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed