फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Donation to aam admai party raised in october.

आम आदमी पार्टी पर नोटों की बौछार

Wed, 05 Nov 2014 05:14 PM IST
Updated Wed, 05 Nov 2014 05:14 PM IST
विज्ञापन
 Donation to aam admai party raised in october.

एक ओर जहां कालेधन के मामले में भारतीय जनता पार्टी कटघरे में खड़ा होता दिख रही है वहीं आम आदमी पार्टी पर नोटों की बौछार हो रही है।

विज्ञापन


पिछले चार दिनों में आम आदमी पार्टी को इतना चंदा मिला है कि उसने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक एक से चार नवंबर के बीच पार्टी को जितना चंदा मिला है उसने पिछले दो महीने की पार्टी की कमाई के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।

आपको बता दें कि यह आम आदमी पार्टी ही है जिसने दिसंबर में हुए दिल्ली विधान सभा चुनाव के पहले लोगों से 20 करोड़ की मांग की थी। जैसे ही पार्टी फंड में बीस करोड़ रुपये जमा हुए पार्टी ने लोगों से अपील की थी कि अब वह चंदा न भेजें।
विज्ञापन


आगे जानिए, आम आदमी पार्टी को कितना चंदा मिला

चार दिन में मिले दो लाख से ज्यादा

 Donation to aam admai party raised in october.

दिल्ली में चुनाव के आसार दिखते ही आम आदमी पार्टी समर्थकों ने तेजी से चंदा भेजना शुरू कर दिया। गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी ने महाराष्ट्र और हरियाणा में चुनाव लड़ने से पहले ही इससे अलग रहने की बात कह थी। उनका कहना था कि चुनाव लड़ने के लिए पार्टी के पास पैसों की कमी है।

शायद यही कारण है कि पार्टी समर्थक इस बार पार्टी को आर्थिक रूप से कमजोर नहीं होने देना चाहते। मंगलवार को यह स्पष्ट होते ही कि दिल्ली में चुनाव होना निश्चित है पार्टी को भेजे जाने वाली चंदे की रकम में कई गुना इजाफा हो गया।

पार्टी के एक वरिष्‍ठ नेता ने कहा कि एक नवंबर को ही पार्टी फंड में एक लाख रुपए का चंदा आया। यह पिछले कई महीनों में सबसे ज्यादा है। इससे साफ है कि आम आदमी पार्टी के प्रति लोगों का विश्वास कितना अधिक है।

घर-घर जाकर मांगेंगे चंदा

 Donation to aam admai party raised in october.
आपको बता दें कि पार्टी को मिलने वाले चंदे की दर सितंबर में लगभग 27,224 प्रति दिन थी। पार्टी ने सितंबर में कुल 8,16,723 रुपए चंदे में पाए।

जब‌कि अक्टूबर में चंदे की दर 24,377 रुपए प्रति दिन थी। इस महीने पार्टी ने कुल 7,55,717 रुपए की कमाई की। इस मुकाबले नवंबर की शुरूआत होते ही पार्टी को मिलने वाला डोनेशन 2,29,293 का आंकड़ा पार कर चुका है।

हालांकि पार्टी ने साफ किया है कि जल्द ही वह अपना ऑनलाइन और डोर टू डोर कैंपेन शुरू कर लोगों से पार्टी के लिए चंदा देने की अपील भी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed