{"_id":"5f01a32900c5977c537992ec","slug":"domestic-helpers-of-ghaziabad-transporter-stoles-heavy-cash-and-gold-jewelleries","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: ट्रांसपोर्टर के 40 लाख रुपये और दो किलो सोने के जेवर लेकर नौकर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: ट्रांसपोर्टर के 40 लाख रुपये और दो किलो सोने के जेवर लेकर नौकर फरार
Sun, 05 Jul 2020 03:30 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sun, 05 Jul 2020 03:30 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
गाजियाबाद के सिहानी गेट थाना क्षेत्र में ट्रांसपोर्टर के घर से दो नौकर 40 लाख रुपये और करीब दो किलो सोने के जेवरात लेकर फरार हो गए। ट्रांसपोर्टर और उनकी पत्नी घर पहुंचे तो घटना का पता चला। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों नौकरों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर उनके परिजनों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
सिहानी गेट थाना क्षेत्र के पटेल नगर सेकंड में रहने वाले नरेश जैन शहर के बड़े ट्रांसपोर्टर हैं। उनका कहना है कि गत दो जुलाई को वह अपने ऑफिस चले गए जबकि पत्नी मीतू जैन किसी काम से शामली गई थीं। उस दौरान दोनों नौकर घर में ही थे।
विज्ञापन
दोपहर के वक्त नौकर उनका खाना लेकर नहीं आए तो करीब दो बजे वह खुद ही घर पहुंच गए। घर के सारे दरवाजे और अलमारी खुली हुई थी। अलमारी में रखा सारा सामान गायब था। दोनों नौकर भी नदारद मिले। बाद में पता चला कि दोनों नौकर ही घर में रखा कैश और जेवरात लेकर फरार हो गए हैं।
विज्ञापन
मालिक के वफादार नौकरों ने किया विश्वासघात
पुलिस के मुताबिक ट्रांसपोर्टर के घर पर अशोक पाठक करीब आठ साल और वीरभान यादव करीब पांच साल से नौकरी करते थे। दोनों नौकर अपने मालिक के प्रति पूरी तरह वफादार थे। ट्रांसपोर्टर व उनका परिवार पूर्व में भी कई बार दोनों नौकरों के हवाले घर को छोड़कर बाहर जा चुका है। लेकिन इस बार उन्हीं वफादार नौकरों ने विश्वासघात कर दिया।
एसएचओ सिहानी गेट दलीप सिंह बिष्ट ने कहा कि ट्रांसपोर्टर की तहरीर पर दोनों नौकरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शनिवार को ही उन्होंने करीब 40 लाख रुपये कैश व डेढ़ से दो किलो सोने के जेवरात चोरी होने की बात बताई है। दोनों नौकरों की तलाश की जा रही है।