फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Domestic helper murdered due to fear of illicit relationship being exposed in Delhi

हत्या का सनसनीखेज मामला: अवैध संबंध का खुलासा होने के डर से घरेलू सहायिका की हत्या की, बोरी में बंदकर शव फेंका

Wed, 02 Oct 2024 11:04 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 02 Oct 2024 11:04 PM IST
सार

आरोपी जितेंद्र ने बताया कि वह मृतका के साथ रिश्ते में था, लेकिन हाल ही में खटास आ गई थी। उसे लगता था कि वह इस रिश्तों का खुलासा कर देगी या फिर पुलिस में शिकायत कर देगी।

विज्ञापन
Domestic helper murdered due to fear of illicit relationship being exposed in Delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हौजखास थाना क्षेत्र में अवैध संबंधों का खुलासा होने के डर से ड्राइवर ने एक घरेलू सहायिका की हत्या कर शव नोएडा में फेंक दिया। हौजखास थाना पुलिस ने जांच के बाद आरोपी जितेंद्र (50) को वारदात के कुछ घंटे बाद ही गिरफ्तार कर लिया। झारखंड निवासी तलाकशुदा महिला 33 साल से घरेलू सहायिका थी। आरोपी ने मालकिन को ये कहकर गुमराह किया था कि नौकरानी पैसे लेकर फरार हो गई है।

विज्ञापन

दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त रोहित मीणा ने बताया कि पंचशील पार्क, हौज खास निवासी महिला ने हौजखास थाने में 27 सितंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई कि घरेलू सहायिका 43,000 रुपये चुराकर फरार हो गई है। पुलिस को जांच में पता चला कि महिला ने ड्राइवर जितेंद्र को रखा था, जो सप्ताह में तीन दिन काम करता था और उसकी बुआ (95) को सीनियर सिटीजन क्लब ले जाता था। वारदात वाले दिन जितेंद्र दोपहर में सीनियर सिटीजन क्लब से जल्दी निकल गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

जितेन्द्र पंचशील पार्क में एक अन्य घर में भी काम करता था। जितेंद्र से पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने साथी के साथ मिलकर घरेलू सहायिका की हत्या व शव को नोएडा में फेंकने की जानकारी दी। इसके बाद बोरे में बंद शव बरामद कर लिया गया।

विज्ञापन

पुलिस को जितेंद्र ने बताया कि वह मृतका के साथ रिश्ते में था, लेकिन हाल ही में खटास आ गई थी। उसे लगता था कि वह इस रिश्तों का खुलासा कर देगी या फिर पुलिस में शिकायत कर देगी। गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने तार से गला दबाकर महिला की हत्या कर दी और शव को गाड़ी में रखकर नोएडा में फेंक दिया। खानपुर गांव, देवली में किराये पर रह रहा जितेंद्र मूलरूप से हिमाचल प्रदेश का रहने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed