फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   dog died in a car crash in delhi case registered against twelve person

दिल्ली में कार से कुचलकर कुत्ते की मौत, 12 लोगों पर दर्ज हुआ केस

Tue, 13 Jun 2017 02:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 13 Jun 2017 02:37 PM IST
सार

कुत्ते के मरने पर 12 लोगों ने केस दर्ज कराया
पड़ोसी पर कार से कुचल कर मारने व विरोध पर धमकाने का आरोप

अमर उजाला ब्यूरो      
नई दिल्ली।    

विज्ञापन
dog died in a car crash in delhi case registered against twelve person
प्रतीकात्मक चित्र

विस्तार

आनंद विहार की पॉश कॉलोनी सूर्य निकेतन में एक कुत्ते की कार से कुचल कर मरने के मामले में 12 लोगों ने केस दर्ज कराया है। जिस घर के सामने उसका शव मिला है, पड़ोसियों ने उसी घर के मालिक पर कुत्ते को जान बूझकर कार से कुचलने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


घटना के बाद पड़ोसियों की भीड़ आरोपी के घर के बाहर इकट्ठा हो गई। आरोपी ने पड़ोसियों को देख लेने की धमकी देकर भगा दिया। मामले की सूचना पुलिस व पशुओं के लिए काम करने वाले एक एनजीओ को दी गई।
विज्ञापन


दो पड़ोसियों व एनजीओ के 10 लोगों समेत 12 लोगों की शिकायत पर पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता राहुल कपूर व विनोद दुबे सूर्या निकेतन में रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार से उसका सिर कुचला

dog died in a car crash in delhi case registered against twelve person

विनोद ने बताया कि रविवार सुबह नौ बजे उन्होंने घर के पास ही रहने वाले कुत्ते को खाना खिलाया था। कुछ ही देर बाद उन्होंने भूरे रंग के इसी कुत्ते को मकान नंबर-160 के बाहर मरा हुआ देखा। कार से उसका सिर कुचला हुआ था।

विनोद ने राहुल समेत बाकी पड़ोसियों को इसकी सूचना दी। कुछ ही देर में कई पड़ोसी एकत्र हो गए। इसी बीच आरोपी सुरेश चंद जैन का बेटा बाहर निकला और पड़ोसियों को धमकाते हुए वहां से जाने को कहा।

उसका कहना था कि कुत्ता ही तो था, मर गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पड़ोसियों ने एक एनजीओ व पुलिस को सूचना दे दी। पड़ोसियों का कहना है कि आरोपियों ने कुछ माह पहले दो अन्य कुत्तों को गायब करवा दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed