फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Dog bites innocent child in lift in Noida s Lotus 300 Society

नोएडा: लोटस-300 सोसाइटी में कुत्ते ने मासूम को लिफ्ट में काटा, डरी-सहमी बच्ची दर्द में रोती रही

Tue, 07 May 2024 10:42 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 07 May 2024 10:42 PM IST
सार

घटना 3 मई देर रात की बताई जा रही है। मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के बाद मामला सामने आया।बच्ची की मां ने नोएडा प्राधिकरण व पुलिस से शिकायत की है।

विज्ञापन
Dog bites innocent child in lift in Noida s Lotus 300 Society
लिफ्ट में बच्ची को कुत्ते ने काटा - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

नोएडा के सेक्टर-107 स्थित लोटस-300 सोसाइटी में लिफ्ट के अंदर बच्ची को पालतू कुत्ते ने अपना शिकार बना लिया। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लोगों का कहना है कि लगातार हो रही ऐसी घटनाएं डरा देने वाली हैं। बच्ची की मां ने नोएडा प्राधिकरण व पुलिस से शिकायत की है।

विज्ञापन

वायरल वीडियो में एक बच्ची अकेले लिफ्ट में जाती है। कुछ देर दरवाजा खुलने पर कुत्ता भागकर आता है। लिफ्ट में घुसकर बच्ची पर हमला कर देता है। बच्ची के हाथ व पैर पर काट लेता है। इसी दौरान एक आदमी आता है और कुत्ते को पैर से बाहर निकालता है। बच्ची की मां मोनिका अग्रवाल ने बताया कि शुक्रवार की रात नौ बजे उनकी बेटी ने लिफ्ट का प्रयोग किया। वह खेलने जा रही थी। इसी दौरान कुत्ते ने लिफ्ट खुलने पर हमला किया। घटना के बाद बच्ची डरी हुई रोती हुए घर पहुंची और घटना के बारे में बताया। परिजन ने बच्ची को रेबीज का इंजेक्शन लगवाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि सोसायटी के टावर-2 में बच्ची लिफ्ट से नीचे उतर रही थी, जैसे ही सेकंड फ्लोर पर लिफ्ट का दरवाजा खुला अचानक कुत्ते ने हमला करते हुए घायल कर दिया। इसके बाद बच्ची को पास के अस्पताल में इलाज कराया गया, जहां रेबीज के इंजेक्शन लगे। अभी 5 और इंजेक्शन लगाने की सलाह डॉक्टरों ने दी है। इस घटना के बाद से बच्ची काफी डरी हुई है। घटना 3 मई देर रात की बताई जा रही है। मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के बाद मामला सामने आया।

विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत यह बताया गया कि इस पालतू कुत्ते ने इससे पहले भी टावर-2 के फ्लैट नंबर 201 की किसी महिला को काटकर घायल कर दिया था। घटना के बाद वह डर गई थी। इस तरह की घटना से निवासियों में सुरक्षा को लेकर सवाल खड़ा हो रहा है। शिकायत में पीड़ित परिवार ने बताया कि ये पालतू कुत्ता बिना किसी सेफ्टी के ही ऐसे ही लॉबी में घूमता रहता है और जैसे ही लिफ्ट का दरवाजा खुलता है वह हमला कर देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed