फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   doctors will be on strike across country from 11 december , IMA announced covid services will not be hindered

11 दिसंबर को देशभर में डॉक्टरों की हड़ताल, आईएमए ने की घोषणा, कोविड सेवाओं में नहीं रहेगी बाधा

Tue, 01 Dec 2020 10:41 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Tue, 01 Dec 2020 10:41 PM IST
विज्ञापन
doctors will be on strike across country from 11 december , IMA announced covid services will not be hindered
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

आगामी 11 दिसंबर को देश भर में डॉक्टरों ने हड़ताल करने का फैसला लिया है। हालांकि इस दौरान कोरोना संक्रमण से जुड़ी चिकित्सीय सेवाएं जारी रहेंगी। मंगलवार को नई दिल्ली स्थित आईएमए भवन में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने यह घोषणा करते हुए कहा है कि आर्युवेद चिकित्सकों द्वारा सर्जरी के कानूनी अभ्यास की अनुमति के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। यह अनुमति देने के लिए सीसीआईएम की अधिसूचना और नीति आयोग द्वारा चार समितियों के गठन से केवल मिक्सोपैथी को बढ़ावा मिलेगा। आईएमए ने अधिसूचन को वापस लेने और चार समितियों के गठन को रद्द करने की मांग की है। 

विज्ञापन


मंगलवार को आईएमए की आपातकालीन केंद्रीय कार्य समिति की बैठक हुई। इस दौरान आधुनिक चिकित्सा और सर्जिकल विषयों पर सीसीआईएम के निर्णयों पर विरोध जताया है। आईएमए का मानना है कि यह मिक्सोपैथी को वैध बनाने की दिशा में एक और कदम है। इसलिए 11 दिसंबर को सुबह 6 से शाम 6 बजे तक विरोध स्वरुप डॉक्टर हड़ताल पर रहेंगे। इस दौरान सभी गैर-जरूरी और गैर-कोविड सेवाओं को बंद रखा जाएगा। आपातकालीन सेवाएं जारी रहेंगी। हालांकि पहले से तय ऑपरेशन नहीं किए जाएंगे। 
विज्ञापन


आईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर राजन शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 द्वारा चिकित्सा बहुलतावाद की वकालत करने और सभी चिकित्सा प्रणालियों के मिश्रण के लिए नीति आयोग की चार समितियां बड़े सबूत के रूप पर सामने आई हैं। वन सिस्टम पॉलिसी आधुनिक चिकित्सा सिस्टम को पूरी तरह खत्म कर देगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आईएमए के अनुसार 8 दिसंबर को दोपहर 12 से दो बजे तक छोटे छोटे समूह में देश भर में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान डॉक्टर सफेद एप्रन और स्टेथोस्कोप पहनकर मिक्सोपैथी के खिलाफ नारे लगाएंगे। जबकि 11 दिसंबर को सेवा बंद कर विरोध करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed