फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Doctors removed five rupee coin from stomach without surgery  in Delhi

Delhi: डॉक्टरों ने बिना सर्जरी पेट से निकाला पांच का सिक्का, डॉक्टर बोले- अच्छा हुआ गले में अटका नहीं

Sat, 13 Apr 2024 09:34 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Sat, 13 Apr 2024 09:34 PM IST
सार

दिल्ली में डॉक्टरों ने पांच रुपये का सिक्का बिना सर्जरी के पेट से निकाला। डॉक्टरों ने कहा कि अच्छी बात रही कि सिक्का गले में अटका नहीं।
 

विज्ञापन
Doctors removed five rupee coin from stomach without surgery  in Delhi
बच्चे के पेट से निकला गया पांच रुपये का सिक्का - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के एक निजी अस्पताल में डॉक्टरों ने पांच रुपये का सिक्का बिना सर्जरी के निकाला। एक दिन पहले ही सराय काले खां निवासी एक बच्चे ने सिक्का निगल लिया था। यह उसके पेट तक पहुंच गया। डॉक्टरों ने कहा कि अच्छी बात रही कि सिक्का गले में अटका नहीं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सिक्का खाने के बाद बच्चे में लक्षण दिखे तो उसे तुरंत अस्पताल लाया गया। यहां एक्सरे में सिक्का पेट में दिखा। पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग के वरिष्ठ डॉक्टर ऋषि रमन ने बताया कि यह सिक्का बच्चे के पेट के नाजुक अंगों को नुकसान पहुंचाना शुरू करता, उससे पहले ही इसकी लोकेशन पता की। इसके बाद एनेस्थीसिया विभाग के डॉक्टरों की मदद से बच्चे की बिना सर्जरी करे ही सिक्का निकालने की तैयारी की। एंडोस्कोपी के जरिए पेट में मुंह के रास्ते छोटा उपकरण डाला गया और सिक्के को बाहर खींच लिया गया। अब बच्चा स्वस्थ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed