{"_id":"6a1ba650daa607e083039ee2","slug":"doctors-removed-a-piece-of-glass-lodged-in-the-food-pipe-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: भोजन की नली में फंसे कांच के टुकड़े को डाॅक्टरों ने निकाला, आधुनिक एंडोस्कोपिक तकनीक की ली मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: भोजन की नली में फंसे कांच के टुकड़े को डाॅक्टरों ने निकाला, आधुनिक एंडोस्कोपिक तकनीक की ली मदद
Sun, 31 May 2026 08:39 AM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Sun, 31 May 2026 08:39 AM IST
सार
डॉक्टरों ने बताया कि भोजन नली में फंसी नुकीली वस्तु गंभीर खतरा बन सकती है और शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Freepik.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के एक निजी अस्पताल में डॉक्टरों ने 40 वर्षीय मरीज की भोजन की नली (इसोफेगस) में फंसे 2 गुणा 1 सेंटीमीटर आकार के नुकीले कांच के टुकड़े को सफलतापूर्वक निकालकर उसकी जान बचाई। मरीज पिछले 15 दिनों से खाना निगलने के दौरान दर्द की शिकायत से परेशान था।
विज्ञापन
जांच में पता चला कि भोजन नली में कांच का टुकड़ा फंसा हुआ है। इसके बाद अस्पताल के गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी एवं हेपेटोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. अपूर्व पांडे और जनरल सर्जरी विभाग के निदेशक डॉ. संजीव चोपड़ा की टीम ने आधुनिक एंडोस्कोपिक तकनीक की मदद से बिना किसी अतिरिक्त चोट या जटिलता के इसे सुरक्षित रूप से बाहर निकाल दिया।
विज्ञापन
डॉक्टरों ने बताया कि भोजन नली में फंसी नुकीली वस्तु गंभीर खतरा बन सकती है और शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। उपचार के बाद मरीज को निगरानी में रखा गया और स्वास्थ्य में तेजी से सुधार होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन