फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Doctors prepare duty roster on their own, sent ministry

डॉक्टरों ने खुद ही तैयार किया ड्यूटी रोस्टर, भेजा मंत्रालय

Thu, 26 Mar 2020 03:24 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी परीक्षित निर्भय, अमर उजाला, नई दिल्ली
परीक्षित निर्भय, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Thu, 26 Mar 2020 03:24 PM IST
विज्ञापन
Doctors prepare duty roster on their own, sent ministry
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : कोरोना वायरस

देश में कोरोना वायरस से जंग लड़ने के लिए सरकारी अस्पतालों में तैनात रेजीडेंट डॉक्टर एकजुट हो चुके हैं। बृहस्पतिवार को फेडरेशन ऑफ रेजीडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (फोर्डा) ने अपने स्तर पर पहल करते हुए ड्यूटी रोस्टर तैयार किया है जिसे उन्होंने सभी अस्पतालों में लागू कराने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय को भेज दिया है। इसके तहत कोरोना वायरस से निपटने के लिए डॉक्टरों को टीमों में बांटा जाए।

विज्ञापन


प्रत्येक अस्पताल में 6 टीमें तैयार की जाएं। इसके तहत पहले हफ्ते दो टीमों की ड्यूटी लगाई जाए जिसमें एक टीम दिन और दूसरी रात में ड्यूटी दे। इन दोनों टीमों के एक हफ्ता पूरा होने के बाद इन्हें 14 दिन के क्वारंटीन में भेजा जाए और फिर अगली दो टीमों की ड्यूटी लगाई जाए। जब इनका एक हफ्ता पूरा हो जाए तो इन्हें भी क्वारंटीन में भेजकर अगली दो टीमों को ड्यूटी सौंपी जाए। 
विज्ञापन


इस तरह प्रत्येक टीम बचाव के लिए 14 दिन के क्वारंटाइन में रह सकेगी। इस तरह 6 टीमें काम करेंगी तो कोरोना से निपटने में आसानी होगी अन्यथा एक ही बार में सभी डॉक्टरों पर संक्रमण का खतरा हो सकता है।  फोर्डा अध्यक्ष डॉ. शिवाजी का कहना है कि इस वक्त अस्पतालों पर फोकस करना बेहद जरूरी है। डॉक्टरों से लेकर तमाम स्वास्थ्य कर्मचारी रात दिन वायरस से लड़ाई लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मरीजों को बेहतर चिकित्सा उपलब्ध कराने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। ऐसे में जरूरी है कि डॉक्टरों के स्तर पर भी पूरे योजनाबद्घ तरीके से चला जाए। इसीलिए ड्यूटी रोस्टर तैयार किया है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि सरकार इसे सभी राज्यों में लागू जरूर कराएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed