फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Doctors on strike enraged by murder in GTB

Delhi : जीटीबी में हत्या से भड़के डॉक्टर आज से हड़ताल पर, आरडीए ने सरकार को घेरा... और सरकार ने उप राज्यपाल को

Mon, 15 Jul 2024 06:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 15 Jul 2024 06:14 AM IST
सार

आरडीए के अध्यक्ष डॉ. रजत शर्मा ने कहा कि यह निर्णय हमारे कार्यस्थल की सुरक्षा और संरक्षा के बारे में बार-बार उठ रही चिंताओं के बाद लिया गया है। दिल्ली सरकार सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं है।

विज्ञापन
Doctors on strike enraged by murder in GTB
जीटीबी अस्पताल में गोलीबारी में युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरु तेग बहादुर अस्पताल में हुई गोली बारी घटना के विरोध में अस्पताल के डॉक्टर रेजिडेंट्स डॉक्टर्स एसोसिएशन (आरडीए) के बैनरतले सोमवार आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। 

विज्ञापन


आरडीए के अध्यक्ष डॉ. रजत शर्मा ने कहा कि अस्पताल परिसर में एक मरीज की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके विरोध में रेजिडेंट्स डॉक्टर्स एसोसिएशन 15 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


यह निर्णय हमारे कार्यस्थल की सुरक्षा और संरक्षा के बारे में बार-बार उठ रही चिंताओं के बाद लिया गया है। दिल्ली सरकार सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं है। डॉक्टर ने सुरक्षा की व्यवस्था मजबूत करने के लिए कई बार अपील की, लेकिन इस दिशा में कोई काम नहीं हुआ। आरडीए सभी अस्पताल कर्मचारियों, मरीजों और आगंतुकों की सुरक्षा और कल्याण को प्राथमिकता देता है। हाल ही में हुई घटना ने हमारे समुदाय को गहराई से झकझोर दिया है। जब तक इन बुनियादी सुरक्षा सुधारों को प्रभावी ढंग से लागू नहीं किया जाता, तब तक डॉक्टर हड़ताल पर रहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अपराधियों में कानून का खौफ खत्म हो गया : सौरभ भारद्वाज
दिल्ली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने जीटीबी अस्पताल में फायरिंग मामले का संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो भी दोषी होगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा। सभी अस्पतालों की सुरक्षा का रिव्यू होगा। उन्होंने उपराज्यपाल वीके सक्सेना पर आरोप लगाया कि उपराज्यपाल के आने के बाद पिछले दो साल में दिल्ली की कानून व्यवस्था बद से बदतर होती जा रही है। 


अपराधियों में कानून का ख़ौफ खत्म हो गया है। दिन दहाड़े अस्पताल में घुस के गोलियां चल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कभी तिहाड़ जेल के अंदर पुलिस के सामने हत्या होती है, पुलिस के जवान देखते रहते हैं। कभी कोर्ट के सामने वकील को गोली मारी जाती है। जंगपुरा में दिन दहाड़े घर में घुस कर बुजुर्ग की निर्मम हत्या हो रही है। अपराधी बेख़ौफ हैं। पुलिस को राजनैतिक इस्तेमाल के चलते बर्बाद कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed