{"_id":"5d1bfaec8ebc3e3c870161af","slug":"doctors-of-bara-hindu-rao-hospital-strike-ends","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदूराव अस्पताल के डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, सुरक्षा के लिए तैनात होंगे बाउंसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदूराव अस्पताल के डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, सुरक्षा के लिए तैनात होंगे बाउंसर
Wed, 03 Jul 2019 06:16 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 03 Jul 2019 06:16 AM IST
विज्ञापन
hindu rao hospital
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदूराव अस्पताल के डॉक्टरों ने लिखित आश्वासन मिलने के बाद अपनी हड़ताल खत्म कर दी है। हालांकि सोमवार को भी उत्तरी निगम के आला अधिकारी से बातचीत के बाद एक बार डॉक्टरों ने हड़ताल खत्म करने की घोषणा की थी, लेकिन मंगलवार पूरे दिन अस्पताल के डॉक्टर अपनी मांगों के समर्थन में हड़ताल पर रहे।
विज्ञापन
बाड़ा हिंदूराव अस्पताल के रेजीडेंट डॉक्टर शनिवार देर रात इमरजेंसी में डॉक्टरों के साथ हुई मारपीट के विरोध में सोमवार से हड़ताल पर थे। हड़ताल का असर ओपीडी समेत इमरजेंसी पर भी पड़ा, जिसका खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ा। डॉक्टरों की मांगों पर लगातार निगम अधिकारियों के साथ डॉक्टरों की बातचीत के बावजूद लिखित आश्वासन मिलने के बाद ही डॉक्टरों ने हड़ताल वापस लेने का निर्णय लिया। डॉक्टर अपनी सुरक्षा सहित वरिष्ठ डॉक्टरों के कारण उनके साथ हुई मारपीट का विरोध कर रहे थे।
विज्ञापन
डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए तैनात होंगे बाउंसर
अब अग्रणी अस्पतालों की तर्ज पर एमसीडी के बाड़ा हिंदूराव अस्पताल में भी डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए बाउंसर तैनात होंगे। प्रशासन ने डॉक्टरों को इस संबंध में रेजीडेंट डॉक्टरों को लिखित आश्वासन दे दिया है। एमसीडी अस्पताल में बाउंसर की तैनाती के लिए सुरक्षा गार्डों की संख्या में भी बढ़ोतरी की जाएगी।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि जल्द ही 15-20 बाउंसरों को तैनात कर दिया जाएगा ताकि डॉक्टरों को सुरक्षा की चिंता न सताए। इसके अलाला इमरजेंसी में भी डॉक्टरों की सुरक्षा के लिहाज से तुरंत प्रभाव से 25 गार्ड को तैनात किया जाएगा। सुरक्षा के लिहाज से अस्पताल में पुलिस पोस्ट, सीसीटीवी कैमरे लगाने सहित सुरक्षा के लिहाज से निगम की ओर से कुछ और भी कदम उठाए जाएंगे।