फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Doctors of AIIMS said, "Save us from the horrors of dogs and monkeys

AIIMS के डॉक्टरों ने कहा हमें कुत्ते व बंदरो के आतंक से बचाओ, मेनका गांधी को ठहराया कसूरवार

Wed, 25 Apr 2018 09:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 25 Apr 2018 09:44 AM IST
विज्ञापन
Doctors of AIIMS said, "Save us from the horrors of dogs and monkeys
demo pic
देश के सबसे बड़े चिकित्सीय संस्थान एम्स में कुत्ते और बंदर से परेशान डॉक्टरों ने केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी को कसूरवार ठहराया है। मंगलवार को मेनका गांधी को लिखे पत्र में जहां डॉक्टरों ने कुत्तों और बंदरों की वजह से हुईं घटनाओं का जिक्र किया है। वहीं सख्त नियमों की वजह से इनके खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिए जाने की बात भी कही है।
विज्ञापन

      
एम्स रेजीडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (आरडीए) के अध्यक्ष डॉ. हरजीत सिंह ने बताया कि पिछले कुछ समय से एम्स परिसर में कुत्तों और बंदरों का आतंक बढ़ा है। इनकी वजह से डॉक्टर, मरीज, तीमारदार और अन्य स्टाफ हर कोई परेशान है।
विज्ञापन


बीते दिनों कई मरीज और उनके तीमारदार बंदरों के हमले की वजह से गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। बावजूद इनके खिलाफ कार्रवाई करने से एम्स प्रबंधन घबरा रहा है। डॉ. हरजीत के अनुसार एम्स में हर दिन तीन से चार और महीने में तकरीबन 100 लोग इन जानवरों के शिकार हो रहे हैं। ऐसी स्थिति में केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी से उन्होंने सलाह मांगी है कि एम्स परिसर को किस तरह इन जानवरों से सुरक्षित किया जाए?
विज्ञापन
विज्ञापन

      
उन्होंने ये लिखा है कि एम्स में इलाज कराने के लिए मरीज पहुंचता है। ऐसे में यहां आकर जानवर का शिकार होने के बाद उसे एंटी रैबीज लेना पड़ता है। चूंकि सरकारी अस्पतालों में पहले से ही इलाज को लेकर मारामारी है। इस स्थिति में लावारिस जानवरों की वजह से मरीजों की परेशानी कई गुना ज्यादा बढ़ रही है। डॉक्टरों ने तंज कसते हुए ये भी लिखा है कि जानवरों से बचने के लिए एम्स को उठाकर कहीं दूसरे स्थान पर नहीं रखा जा सकता। मंत्री मैडम आप ही कोई विकल्प हमें सुझाएं? 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed