{"_id":"5b8956a642c792463d4adf49","slug":"doctors-gave-new-life-to-young-man-by-taking-a-piece-of-brass-from-chest-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस शख्स के सीने में घुसा था पीतल का टुकड़ा, 4 घंटे ऑपरेशन कर डॉक्टरों ने बचा ली जिंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस शख्स के सीने में घुसा था पीतल का टुकड़ा, 4 घंटे ऑपरेशन कर डॉक्टरों ने बचा ली जिंदगी
ब्यूरो, अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 31 Aug 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
4 घंटे के ऑपरेशन के बाद सीने से पीतल का टुकड़ा निकालकर डॉक्टरों ने एक युवक को नई जिंदगी दी है। दरअसल, बुलंदशहर के सिकंदराबाद में गैस सिलेंडर बनाने वाले एक कारखाने में काम करने वाले सतीश कुमार (32) के सीने में मशीन चलाते समय पीतल का चार सेंटीमीटर टुकड़ा घुस गया था।
विज्ञापन
हादसा इतना खतरनाक था कि यह टुकड़ा संदीप के सीने को चीरते हुए दिल में प्रवेश कर गया था। उस दौरान काफी खून बह गया था। साथ ही बारीक किनारे वाला टुकड़ा अंदर ही टूट गया था। जिसकी वजह से ह्दय कमजोर हो रहा था।
विज्ञापन
वहीं, डॉक्टरों का कहना था कि इसकी तुलना गोली से की जा सकती है। तीव्रता की वजह से ह्दय और फेफड़ों को बहुत चोटें आई थीं।
फोर्टिस अस्पताल के डॉक्टर वैभव मिश्रा ने टीम के साथ युवक का ऑपरेशन किया और उसे नई जिंदगी मिली। यह ऑपरेशन लगभग चार घंटे तक चला। 10 अगस्त को फोर्टिस नोएडा में सिंकदराबाद से यह मामला आया था।
विज्ञापन