फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Doctors afraid to raid of Minister.

मंत्री जी के छापे से घबराएं डॉक्टर, SMO पर गिर सकती है गाज

Thu, 29 Oct 2015 05:46 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव Updated Thu, 29 Oct 2015 05:46 PM IST
विज्ञापन
Doctors afraid to raid of Minister.

स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने बृहस्पतिवार सुबह सामान्य अस्पताल में छापा मारा। स्वास्थ्य मंत्री के औचक निरीक्षण में अस्पताल में साफ-सफाई नहीं दिखी। रोगियों के टेस्ट बाहर बाजार से कराए जाने की पुष्टि हुई।

विज्ञापन


विज ने एक मरीज की फाइल में लगी निजी लैब की रिपोर्ट की फोटो अपने मोबाइल में ली। ज्यादातर मरीजों की जांच निजी लैब से करवाई गई थी। इस छापे से वहां के डॉक्टर घबरा गए।

विज्ञापन


रोगियों के उपचार में खामियां बरतने तथा कमरों में बंद एक्पायरी डेट की दवाइयों के भंडार की भी सूचना मिली है। स्वास्थ्य मंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के डीआई व डायरेक्टर को तुरंत प्रभाव से अस्पताल का निरीक्षण करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोगियों से मिलकर जाना हाल

Doctors afraid to raid of Minister.

वहीं मंत्री ने जांच के बाद इससे संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा है। बृहस्पतिवार को प्रदेश स्वास्थ्य मंत्री ने नूंह जाते समय स्थानीय सामान्य अस्पताल का औचक निरीक्षण किया।

इस अवसर पर उनके साथ भाजपा नेता सूरजपाल अम्मू, कृष्ण मुखी, डाक्टर सतीश तवंर, ज्योति शर्मा, सहित अन्य क्षेत्रीय नेता भी मौजूद थे। स्वास्थ्य मंत्री ने सामान्य अस्पताल के पंजीकरण विंग से लेकर सभी वार्डों, लैब रूम, एक्सरे रूम सहित सभी विंग का बारीकी से निरीक्षण किया।

इस अवसर पर सामान्य अस्पताल में आए रोगियों से स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने उनका हाल पूछा। मंत्री ने रोगियों से डाक्टरों द्वारा किए जा रहे उपचार से लेकर अस्पताल में मिलने वाले दवाइयों तथा रोग जांच के लिए होने वाले टेस्टों की जानकारी प्राप्त की।

गिर सकती है एसएमओ पर गाज

Doctors afraid to raid of Minister.

स्वास्थ्य मंत्री अस्पताल के टीकाकरण कक्ष में पहुंचे। जहां पर टीकाकरण के लिए रखी दवाइयों को उठा, उठाकर बारीकी से उनकी एक्सपायरी डेट तक चेक की।

उसके बाद पिछले दस साल से सील बंद दवाइयों के कमरों की जांच की गई। स्वास्थ्य विभाग के डारेक्टर को तुरन्त प्रभाव से जांच के आदेश दिए।

सामान्य अस्पताल में स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने औचक निरीक्षण में तलाशी खामियों के बाद एसएमओ डॉ. गोविन्द शरण सहित अन्य कई डॉक्टरों पर गाज गिरने की आशंका जताई जा रही है।

विज ने सामान्य अस्पताल का औचक निरीक्षण करने के बाद पत्रकारों को बताया कि 80 फीसदी रोगियों को बाहर से टेस्ट करवाए जा रहे हैं।

ऐसा करना रोगियों की जेब पर बोझ डालना है। सामान्य अस्पताल में मिली खामियों की जांच कराई जाएगी। जो आज से ही शुरू हो जाएगी। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed