फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   doctor shaswat murder case accused still out of police reach in delhi

भारत-नेपाल सीमा पर लगी अस्पताल में घुस डॉक्टर का गला काटने वाले की तस्वीरें

Tue, 29 Aug 2017 12:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 29 Aug 2017 12:33 PM IST
सार

-पुलिस को हत्यारे का नहीं मिल पाया है सुराग, पुलिस तकनीकी जांच के जरिए आरोपी तक पहुंचने का कर रही है प्रयास 
सेंट स्टीफन अस्पताल के डॉक्टर की हत्या की गुत्थी अनसुलझी  
- पुलिस को हत्यारे का नहीं मिल पाया है सुराग, पुलिस तकनीकी जांच के जरिए आरोपी तक पहुंचने का कर रही है प्रयास        

विज्ञापन
doctor shaswat murder case accused still out of police reach in delhi
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सेंट स्टीफन अस्पताल के डॉक्टर शास्वत पांडे की हत्या की गुत्थी अभी भी अनसुलझी है। पुलिस उसके हत्यारे डॉक्टर सुयश गुप्ता का सुराग नहीं लगा पायी है। पुलिस अब तक आरोपी के परिवार के पंद्रह सदस्यों से पूछताछ कर चुकी है लेकिन जांच में हत्यारे के अपने किसी भी परिचित से संपर्क करने की बात सामने नहीं आयी है।

विज्ञापन


पुलिस तकनीकी रूप से भी हत्यारे पर नजर रख रही है। पुलिस ने जयपुर में रहने वाले उसके मौसा के घर पर भी दबिश दी है। लेकिन पुलिस को वहां से भी खाली हाथ लौटना पड़ा है।  
विज्ञापन

अभी तक की जांच यह बात सामने आयी है कि हत्यारे ने अपनी इस साजिश में किसी को भी शामिल नहीं किया था।

उसने अकेले ही पूरी वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के नेपाल भागने की आशंका थी इसलिए पुलिस ने उसके खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी कर चुकी है। ऐसी संभावना है कि वह नेपाल भाग सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत-नेपाल सीमा पर चस्पा किए तस्वीर

doctor shaswat murder case accused still out of police reach in delhi

इसलिए पुलिस ने भारत-नेपाल सीमा पर उसकी तस्वीर वाली पंपलेट चस्पा कर दिए हैं। पुलिस परिवार वालों से पूछताछ कर नेपाल और भारत सीमा के आस पास रहने वाले उसके दोस्त के बारे में भी जानकारी हासिल कर रही है।

जांच में यह बात भी सामने आयी है कि वारदात को अंजाम देने से पूर्व आरोपी अपने बैंक अकाउंट से काफी रुपये निकाले हैं। पुलिस की एक टीम तकनीकी रूप से भी जांच कर रही है। जिसमें पुलिस उसके व परिवार के फोन नंबर, सोशल साइट और बैंक अकाउंट पर भी नजर रख रही है।

पुलिस ने शास्वत के किसी युवती से दोस्ती की वजह से उनके बीच विवाद होने की बात से इंकार किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के पकड़े जाने के बाद ही हत्या के कारणों का खुलासा हो पाएगा। हालांकि जांच के दौरान उनके बीच कई बार विवाद होने की बात सामने आया भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed