फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   doctor misdeed woman who went to get treatment for chest pain in delhi

पहले कूल्हे पर लगाए इंजेक्शन: दर्द का इलाज करवाने गई महिला से डॉक्टर ने किया दुष्कर्म, सहेली को सुनाई आपबीती

Sun, 27 Oct 2024 10:58 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 27 Oct 2024 10:58 PM IST
सार

38 साल की पीड़िता अपनी बड़ी बहन के साथ नजफगढ़ इलाके में रहती है। वह शादीशुदा है, लेकिन अपने पति और दो बच्चों से तीन साल से अलग रह रही है। 

विज्ञापन
doctor misdeed woman who went to get treatment for chest pain in delhi
दर्द का इलाज करवाने गई महिला से डॉक्टर ने किया दुष्कर्म - फोटो : adobe stock

विस्तार

दिल्ली के बाबा हरिदास नगर इलाके में छाती में दर्द होने पर इलाज करवाने गई 38 साल की महिला के साथ आयुर्वेदिक डॉक्टर ने दुष्कर्म किया। महिला का आरोप है कि डॉक्टर ने उसके कूल्हे पर दो इंजेक्शन लगाकर उसे सुन्न कर दिया और वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने उसका मेडिकल करवाया और उसकी शिकायत पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया।

विज्ञापन

38 साल की पीड़िता अपनी बड़ी बहन के साथ नजफगढ़ इलाके में रहती है। वह शादीशुदा है, लेकिन अपने पति और दो बच्चों से तीन साल से अलग रह रही है। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 24 अक्तूबर को सर्दी जुकाम होने की वजह से उसकी छाती में दर्द हो रहा था। उसकी एक सहेली ने उसे आयुर्वेदिक डॉक्टर रामफल के पास जाने की सलाह दी। छह महीना पहले भी वह डॉक्टर की दुकान से दवाइयां ली थीं। 24 अक्तूबर को वह स्कूटी से डॉक्टर के पास गई। डॉक्टर ने उसे दवा दी और आराम नहीं होने पर दोपहर में आने के लिए कहा। दवा खाने से उसे आराम नहीं मिला। वह करीब ढ़ाई बजे दोबारा डॉक्टर के पास गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहां पर दो महिला पहले से मौजूद थी। जिन्हें दवा देकर डॉक्टर ने पीड़िता से आराम होने की बात पूछी। आराम नहीं होने की बात कहने पर डॉक्टर ने उसके कूल्हे पर दो इंजेक्शन लगाई। जिससे कूल्हा सुन्न हो गया। उसके बाद आरोपी डॉक्टर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। वह वहां से सीधे अपनी सहेली के पास पहुंची। उसने सहेली को सारी बात बताई। सहेली ने उसे थाने में शिकायत करने के लिए कहा। वह वहां से थाने पहुंचकर इसकी शिकायत की।

विज्ञापन

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाया। जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। पुलिस अधिकारी का कहना है कि अभी इस मामले में गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed