फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   doctor do not know how operate ventilator

किस काम के डॉक्टर जब नहीं चलाना आता वेंटिलेटर

Thu, 14 Jan 2016 08:26 PM IST
सौम्य मिश्र/अमर उजाला,नोएडा
सौम्य मिश्र/अमर उजाला,नोएडा Updated Thu, 14 Jan 2016 08:26 PM IST
विज्ञापन
doctor do not know how operate ventilator

गाजियाबाद के एमएमजी अस्पताल के डॉक्टरों को वेंटिलेटर चलाना नहीं आता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नोएडा आगमन के वक्त एसपीजी ने जब डॉक्टरों से वेंटिलेटर चलाने के लिए था तब इसका खुलासा हुआ था। इसके बाद भी इनकी ड्यूटी पीएम के  कार्यक्रम में एएलएस एंबुलेंस में लगा दी गई थी। अब चिंता राष्ट्रपति के ग्रेटर नोएडा दादरी आगमन पर है, जहां पर एक फिर से एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस (एएलएस) में गाजियाबाद से टीम आ रही है।

विज्ञापन


31 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सेक्टर 62, नोएडा में आए थे। उन्होंने दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे का शिलान्यास किया था। उनके आगमन से पहले ही गाजियाबाद की एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस और उसमें एनेस्थीसिया विशेषज्ञ समेत अन्य विशेषज्ञ डॉक्टरों ने ड्यूटी संभाल ली थी। नोएडा के जिला अस्पताल और निजी अस्पतालों की एडवांस एंबुलेंस और डॉक्टर भी ड्यूटी पर तैनात थे।
विज्ञापन


एसपीजी ने जब गाजियाबाद की एएलएस एंबुलेंस में तैनात डॉक्टरों से वेंटिलेंटर चलाने के लिए कहा तो डॉक्टर वेंटिलेंट नहीं चला सके थे। सीएमओ डॉ.आरके गर्ग ने बताया कि उस वक्त निजी अस्पताल की एएलएस एंबुलेंस और टीम थी, जिन्होंने अपनी वेंटिलेंटर चला कर दिखा दिया था। हालांकि गाजियाबाद के सरकारी अस्पताल के सीएमएस से इस मामले में स्पष्टीकरण लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


18 जनवरी को ग्रेटर नोएडा दादरी के शिव नादर यूनिवर्सिटी में राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी को एक कार्यक्रम में आना है। सीएमओ डॉ.आरके गर्ग ने बताया कि मौके पर जिले के निजी अस्पतालों की एडवांस लाइफ सपोर्टिंग एंबुलेंस और दक्ष टीम मौजूद रहेगी। हालांकि जिला अस्पताल के डॉक्टरों की टीम के अलावा गाजियाबाद के सरकारी अस्पताल से भी एक एएलएस एंबुलेंस के साथ डॉक्टरों की टीम आएगी।


इस बार डॉक्टरों की नई टीम भेजी जाएगी

पीएम के आगमन के वक्त एएलएस एंबुलेंस में वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम थी। डॉक्टर से जब एसपीजी ने वेंटिलेंटर चलाने के लिए कहा था तो वह नहीं चला सके थे। उस समय हमारे पास जो टीम उपलब्ध थी, वह भेजी गई थी। इस बार पूरी टीम बदल दी गई है। नई दक्ष टीम एंबुलेंस के साथ भेजी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed