फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   doctor arrested for carrying ganja to prisoner in tihar jail

दवा नहीं कस लगवाना था मकसद: तिहाड़ में कैदी के लिए डॉक्टर ले जा रहा था गांजा, जूते में छुपाकर लाया था 'माल'

Thu, 04 Aug 2022 07:51 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 04 Aug 2022 07:51 PM IST
सार

गिरफ्तार डॉक्टर की पहचान वरुण गोयल के रूप में हुई है। हाल ही में तिहाड़ में बंद कैदियों के दांत से जुड़ी समस्याओं की जांच के लिए दांत के डॉक्टरों की सेवाएं शुरू की गई थीं। कैदियों को समस्या होने पर डॉक्टर जेल में आकर उसका इलाज करते हैं। 

विज्ञापन
doctor arrested for carrying ganja to prisoner in tihar jail
Tihar Jail - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तिहाड़ जेल में जालसाज सुकेश चंद्रशेखर की मदद करने के मामले में नर्सिंग स्टाफ के पकड़े जाने के बाद अब एक दांत के डॉक्टर (जूनियर रेजीडेंट) को कैदी को गांजा पहुंचाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। जेलों में हाल ही में कैदियों की दांत की जांच के लिए डॉक्टरों की सेवा शुरू की गई है। गिरफ्तार डॉक्टर के कब्जे से 82 ग्राम गांजा मिला है। जिसे डॉक्टर जूते में छुपाकर ले गया था। जेल प्रशासन की शिकायत पर पुलिस ने डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन

 

गिरफ्तार डॉक्टर की पहचान वरुण गोयल के रूप में हुई है। हाल ही में तिहाड़ में बंद कैदियों के दांत से जुड़ी समस्याओं की जांच के लिए दांत के डॉक्टरों की सेवाएं शुरू की गई थीं। कैदियों को समस्या होने पर डॉक्टर जेल में आकर उसका इलाज करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को डॉक्टर वरुण कैदी विकास झा का इलाज करने के लिए तिहाड़ के जेल नंबर एक पहुंचा। जेल के ड्यौढ़ी से अंदर जाने के दौरान तमिलनाडु के सुरक्षाकर्मियों ने उसकी तलाशी ली। उसके शर्ट और पेंट से कुछ नहीं मिला। सुरक्षाकर्मियों ने उसे जूते उतारने के लिए कहा। उसके जूते को सुरक्षाकर्मियों ने एक्सरे मशीन पर जांच की। जूते के निचले तल में संदिग्ध चीज रखे जाने का पता चला। 

विज्ञापन

जांच करने पर उसके जूते से 82 ग्राम गांजा मिला। उसे तुरंत हिरासत में लेकर जेल के आला अधिकारियों को घटना की जानकारी दी गई। उसके बाद जेल प्रशासन ने हरिनगर थाने में इसकी शिकायत की। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर डॉक्टर वरुण को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। उधर जेल प्रशासन स्वास्थ्य कर्मियों और कैदी के बीच गठजोड़ को खत्म करने के उपायों पर विचार कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed