फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Do not take these vehicles on Dwarka Expressway

Dwarka Expressway: भूल कर भी इन वाहनों को एक्सप्रेसवे पर न लेकर निकलें, 60 वाहनों के कटे चालान

Thu, 14 Mar 2024 08:15 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 14 Mar 2024 08:15 PM IST
सार

बुधवार को यातायात पुलिस ने अभियान चलाकर यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले 60 वाहन चालकों के चालान किए, जिसमें गलत दिशा में चल रहे 28 वाहनों के चालान भी शामिल हैं।

विज्ञापन
Do not take these vehicles on Dwarka Expressway
द्वारका एक्सप्रेसवे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ट्रैफिक पुलिस ने द्वारका एक्सप्रेसवे पर यातायात नियमों को ताक पर रखने वाले 60 वाहन चालकों के चालान किए। इसके साथ ही वाहन चालकों को जागरूक भी किया गया। यातायात पुलिस के मुताबिक द्वारका एक्सप्रेसवे पर दोपहिया वाहन, ट्रैक्टर-ट्रॉली, टैंपो, ऑटो, बैलगाड़ी, रिक्शा, साइकिल के चलने पर रोक है।

विज्ञापन

एक्सप्रेसवे पर यातायात निरीक्षक वीरेंद्र कुमार की अगुवाई में इंटरसेप्टर व्हीकल के साथ यातायात पुलिस टीम को तैनात किया गया है। यातायात संचालन के लिए 5 जोनल अधिकारी भी नियुक्त किए गए हैं जिसमें दो एसआई और तीन एएसआई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुपरविजन के लिए एसीपी यातायात पश्चिम सुरेंद्र कौर एचपीएस को जिम्मेदारी मिली है। बुधवार को यातायात पुलिस ने अभियान चलाकर यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले 60 वाहन चालकों के चालान किए, जिसमें गलत दिशा में चल रहे 28 वाहनों के चालान भी शामिल हैं। जबकि 32 वाहनों का अन्य वजह से चालान कटा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed