{"_id":"5f96b2aa8ebc3e74f6225576","slug":"do-not-burn-and-fire-crackers-by-after-use-of-sanitizer","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावधान! सैनिटाइजर लगाकर न जलाएं दीए व पटाखे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावधान! सैनिटाइजर लगाकर न जलाएं दीए व पटाखे
Mon, 26 Oct 2020 04:57 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Mon, 26 Oct 2020 04:57 PM IST
विज्ञापन
दिवाली पर पटाखे जलाते बच्चे (प्रतीकात्मक तस्वीर)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यदि आप सैनिटाइजर लगाकर दीए या पटाखे जला रहे हैं तो यह हादसे का सबब बन सकता है। दरअसल सैनिटाइजर ज्वलनशील होता है। इसमें आग लग सकती है। रविवार को दमकल विभाग ने त्योहारों के मौसम में आम लोगों को जागरूक करने के लिए करीब डेढ़ मिनट का वीडियो जारी किया। वीडियो में दीए व पटाखे जलाने व अन्य काम के दौरान आग से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया गया है।
विज्ञापन
दमकल विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि त्योहारों का सीजन चल रहा है। लोग धूमधाम से त्योहारों को मनाने में लगे हैं। लोगों की खुशियों में किसी तरह का खलल न पड़े, इसके लिए दमकल विभाग अभी से लोगों को जागरूक करने का प्रयास कर रहा है। अधिकारी के मुताबिक भगवान की आरती करनी हो, मंदिर में मोमबत्ती या दीया जलाना हो, रसोई में काम करना हो तो सैनिटाइजर का इस्तेमाल बिल्कुल भी न करें। इतना ही नहीं सैनिटाइजर को आग से दूर ही रखें। यह पेट्रोल और डीजल की तरह ही बेहद ज्वलनशील होता है।
विज्ञापन
रसोई में काम करते समय महिलाएं ढीले कपड़े न पहनें, साड़ी व दुपट्टे का पल्लू का ख्याल रखें। फायर फर्स्ट एड किट को हमेशा अपने पास रखें। इसके साथ ही छत पर कोई भी ऐसा सामान न रखें जिसमें आग लगने की आशंका हो। आग लगने पर तुरंत दमकल विभाग को 101 नंबर पर कॉल कर सूचित करें।
विज्ञापन