फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Do not be surprised if the Internet will be telling about birth of boy or girl

चौंकिए मत इंटरनेट बता रहा है लड़का होगा या लड़की

Thu, 28 May 2015 07:23 AM IST
Updated Thu, 28 May 2015 07:23 AM IST
विज्ञापन
Do not be surprised if the Internet will be telling about birth of boy or girl

बेटी बचाने के लिए जहां सरकार प्रयासरत है और प्रशासन भी अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर छापेमारी कर रहा है, वहीं इन प्रयासों को इंटरनेट पलीता लगा रहा है। कई सर्च इंजन पर कन्या भ्रूण की पहचान के लिए तरीके मौजूद हैं।

विज्ञापन


गुड़गांव में लिंग परीक्षण के बारे में ऑनलाइन सर्च करने पर कुछ अल्ट्रासाउंड केंद्रों के नाम आते हैं। जिससे पता चलता है कि इस केंद्र पर लिंग परीक्षण किया जाता है।
विज्ञापन


ऐसे में कन्या भ्रूण हत्या की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। हालांकि अभी तक जिला प्रशासन की अल्ट्रासाउंड केंद्र निरीक्षण कमेटी को इस बाबत जानकारी भी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये सच जानेंगे तो हैरान रह जाएंगे आप

Do not be surprised if the Internet will be telling about birth of boy or girl

जब इस बारे में स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों से बातचीत की गई तो वो भी भौचक्के रह गए। कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ चल रही मुहिम के बावजूद ऑनलाइन कुछ ई-कॉमर्स वेबसाइट पर लिंग पहचान किट (जेंडर प्रीडिक्शन किट) के नाम से खुले आम बिक रही है।


जबकि इस तरह का विज्ञापन और किट बेचना पीएनडीटी (प्री नैटल डायगभनोस्टिक टेक्निक) एक्ट का उल्लंघन है।

बता दें कि हाल ही में गुड़गांव में किट बेचते पकड़े जाने के मामले में एक साल की सजा और पांच हजार रुपये जुर्माना लगाया गया था।

ऑनलाइन किट के हैं कई विकल्प

Do not be surprised if the Internet will be telling about birth of boy or girl

कन्या भ्रूण हत्या करने व लिंग जांच के लिए ऑनलाइन किट के कई विकल्प मौजूद हैं। ऐसी किटों के जरिए लोग घर बैठे ही लिंग जांच कर लेते हैं।

ऑनलाइन आर्डर पर किट मंगवाई जाती हैं तथा इनके लिए क्रेडिट कार्ड के जरिए भुगतान होता है। जिस तरह प्रेग्नेंसी टेस्ट करने के लिए स्टिक के जरिए जांच कर रंग से गर्भ का पता लगाया जा सकता है, ठीक उसी तरह इन किटों के जरिए लिंग की जांच की जाती है।

किट द्वारा टेस्ट किए जाने पर एक्स एवं वाई क्रोमोसोम का पता रंग से चल जाता है।

ऑनलाइन लिंग निर्धारण विज्ञापन है प्रतिबंध

Do not be surprised if the Internet will be telling about birth of boy or girl

सर्च इंजन और प्रसव पूर्व लिंग निर्धारण पर साबू जॉर्ज बनाम भारत सरकार के मामले की सुनवाई करते हुए पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया था।


साथ ही भारत में चल रहे सभी सर्च इंजन को हिदायत दी थी कि लिंग निर्धारण से संबंधित की-वर्ड को फिल्टर के जरिए रोका जाए और वेबसाइट पर इस तरह के किट और अन्य जानकारी के विज्ञापन प्रसारित नहीं की जाए।

बेबी किट के मार्फत लिंग निर्धारण की जानकारी के बाद भ्रूण खत्म करने के ऑनलाइन कई तरीके हैं। जिनमें कुछ घरेलू नुस्खे हैं। इसमें कुछ दवाओं के नाम भी मौजूद हैं। जिसे बाजार में खरीदा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed