फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Do not be surprised by the auto gang flown million diamond

चौंकिए मत ऑटो गैंग ने उड़ाए चार करोड़ के हीरे

Sat, 11 Apr 2015 01:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 11 Apr 2015 01:23 AM IST
विज्ञापन
Do not be surprised by the auto gang flown million diamond

करोलबाग इलाके में बृहस्पतिवार सुबह ऑटो गैंग ने एक हीरा कारोबारी के कर्मचारी से चार करोड़ रुपये के हीरे उड़ा लिए। कर्मचारी र्नई दिल्ली से करोलबाग आने के लिए ऑटो में सवार हुआ था।

विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के मुताबिक ,जालंधर पंजाब के हीरा कारोबारी राकेश जैन का कर्मचारी बृहस्पतिवार सुबह चार करोड़ के हीरे लेकर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचा। स्टेशन से बाहर निकलने के बाद उसने एक ऑटो चालक से करोलबाग पहुंचाने की बात कही। उसमें तीन लोग पहले से मौजूद थे।
विज्ञापन


ऑटोवाले ने कुछ आगे बढ़ने पर अपने एक और सहयोगी को आगे बैठा लिया। कुछ दूर जाने के बाद ट्रैफिक पुलिस होने की बात कहकर चालक ने उसे पीछे बैठा दिया। इस तरह पिछली सीट पर पांच लोग हो गए। करोलबाग पहुंचने के बाद ऑटो चालक ने कर्मचारी को नीचे उतारा और चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारी ने अपना बैग खोला तो उसमें हीरे की जगह ईंट रखी थी। उसने तुरंत घटना की जानकारी अपने मालिक को दी। फिर मामले की शिकायत करोलबाग थाने में की गई। पुलिस अधिकारी इस मामले में कुछ भी कहने से बच रहे हैं। उनका कहना है कि उन्हें ऑटो गैंग पर वारदात को अंजाम देने का शक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed