फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   'Do Knot Hank' imagination brought against sound pollution

‘डू नॉट हांक’ से ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ जगाई अलख

Sun, 25 Sep 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sun, 25 Sep 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
'Do Knot Hank' imagination brought against sound pollution
प्रदूषण के खिलाफ मुहिम - फोटो : अमर उजाला

डीएलएफ फेज-5 स्थित ट्रैफिक सिग्नल पर शनिवार को दी अर्थ सेवियर्स फाउंडेशन द्वारा ‘डू नॉट हांक’ अभियान चलाया गया। इसके माध्यम से लोगों को ध्वनि प्रदूषण के प्रति जागरूक किया गया। 

विज्ञापन


फाउंडेशन पिछले कई वर्षों से इसके खिलाफ अलख जगा रहा है। उसका कहना है कि जल और वायु प्रदूषण की बात होती है मगर ध्वनि प्रदूषण कितना खतरनाक है, इसकी भी जानकारी लोगों को होनी चाहिए।  
विज्ञापन


ट्रैफिक सिग्नल पर स्कूलों, ग्रामीणों और शहर के प्रबुद्ध लोगों द्वारा ध्वनि प्रदूषण के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। उन्हें बताया गया कि वह बिना किसी ठोस कारण के हॉर्न को नहीं बजाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी के हाथ में जागरूक करने वाले पोस्टर थे जिस पर बिना कारण के कुत्ते भी नहीं भौंकते जैसा संदेश लिखा था। अभियान के दौरान सेक्टर-57 निवासी अभिजीत शर्मा ने बताया कि देर रात तक गाड़ियों के हॉर्न बजते रहते हैं। 

कई वाहनों में तो प्रेशर हॉर्न लगा रहता है जिसका शोर असहनीय होता है। दी अर्थ सेवियर्स फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं ने गाड़ियों के बंपर पर स्टीकर लगाया। फाउंडेशन द्वारा वर्ष 2008 से ही ‘डू नॉट हांक’ अभियान चलाया जा रहा है।


इसके संस्थापक रवि कालरा ने बताया कि बिना वजह हॉर्न बजने से 80 फीसदी ध्वनि प्रदूषण वातावरण में फैलती है। फाउंडेशन ने मांग की है कि बिना कारण हॉर्न बजाने वालों का चालान कटना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed