फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DMS milk supply in Delhi stopped from today

Delhi : दिल्ली में डीएमएस दूध की आपूर्ति आज से बंद, कास्टिक सोडा मिलने पर लाइसेंस तुरंत प्रभाव से निलंबित

Sat, 14 Oct 2023 04:44 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 14 Oct 2023 04:44 AM IST
सार

दूध में कास्टिक सोडा मिलने के बाद भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण की क्षेत्रीय इकाई ने दिल्ली दुग्ध योजना का लाइसेंस तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन
DMS milk supply in Delhi stopped from today
demo pic... - फोटो : Istock

विस्तार

दिल्ली दुग्ध योजना (डीएमएस) की शनिवार से दूध की आपूर्ति नहीं हो पाएगी। दूध में कास्टिक सोडा मिलने के बाद भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण की क्षेत्रीय इकाई ने दिल्ली दुग्ध योजना का लाइसेंस तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस मामले में शुक्रवार सुबह आदेश जारी किए गए, जिसमें कहा गया है कि डीएमएस किसी भी प्रकार से दूध का उत्पादन व बिक्री नहीं कर सकेगा।

विज्ञापन


दो माह पूर्व दिल्ली स्थित डीएमएस के शादीपुर प्लांट में कास्टिक सोडा पाया गया था। उस दौरान बताया गया था कि उक्त दूध की सप्लाई राजधानी में संचालित 400 बूथों और 800 दुकानों पर हो चुकी थी। डीएमएस ने इस गड़बड़ी को स्वीकार करते हुए आधा लीटर के सभी पैकेट वापस लेने का लिखित आदेश जारी किया था। 
विज्ञापन


सभी बूथ संचालकों को कहा गया था कि वह पीने योग्य नहीं रह गए दूध के सभी पैकेट एकत्र करके डीएमएस को भिजवाएं। ये दूध पैकेट 20 जुलाई को तैयार किए गए थे और इन्हें 22 जुलाई तक इस्तेमाल किया जा सकता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएमएस अभी दिल्ली में आधा लीटर, एक लीटर और पांच लीटर के पैक में दूध की सप्लाई करता है। इस दूध की सप्लाई संसद भवन, सांसदों के निवास, साउथ एवेन्यू, नॉर्थ एवेन्यू, बंगाली मार्केट में बने बूथ पर और एम्स व आरएमएल अस्पतालों में रोगियी के लिए भी होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed