फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   dmrc to start e-auto facility for the convenience of metro commuters

E-Auto Service: दिल्ली मेट्रो यात्रियों को देने जा रही एक और सुविधा, अब स्टेशनों से घर या ऑफिस पहुंचना होगा बेहद आरामदायक

Wed, 13 Jul 2022 05:41 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 13 Jul 2022 05:41 AM IST
सार

प्रबंध निदेशक विकास कुमार ने बताया कि यात्रियों के लिए ई ऑटो में नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी) से भुगतान किया जा सकेगा। इसके लागू होने पर यात्रियों को एक ही कार्ड से मेट्रो, ऑटो, बस सहित तमाम परिवहन सुविधाओं का इस्तेमाल करने का मौका मिल सकेगा।

विज्ञापन
dmrc to start e-auto facility for the convenience of metro commuters
मेट्रो स्टेशन से बाहर निकलते यात्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दफ्तर हो या घर, अब मेट्रो स्टेशनों से पहुंचना बेहद आसान होगा। अंतिम छोर तक पहुंच की सुविधा मुहैया करने के लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने पहली बार कदम बढ़ाया है। मेट्रो यात्रियों की सहूलियत के लिए ई-ऑटो की सुविधा शुरू की जाएगी। इससे ना तो वाहनों से प्रदूषण की चिंता होगी और ना ही गंतव्य तक पहुंचने में देरी। 

विज्ञापन


पहले चरण में द्वारका के सेक्टर-9 मेट्रो स्टेशन से 50 ई-ऑटो सेवा की अगस्त तक शुरुआत की जाएगी। द्वारका के अलग अलग सेक्टरों में स्थित मेट्रो स्टेशनों से करीब 160 ई ऑटो चलाए जाएंगे। अगले चार महीने में दिल्ली के शेष मेट्रो स्टेशनों से जरूरत के मुताबिक कुल 663 ई ऑटो की सुविधा यात्रियों के लिए उपलब्ध होगी।
विज्ञापन


दिल्ली मेट्रो की तरफ इलेक्ट्रिक फीडर बस सेवा की पिछले साल शुरुआत की गई थी। बसें तयशुदा मार्ग पर चलने लगीं, लेकिन यात्रियों को अंतिम छोर तक पहुंच के लिए माकूल परिवहन विकल्प नहीं मिला। फीडर बसों में क्षमता से काफी कम यात्री होने के कारण हो रहे नुकसान और यात्रियों की सहूलियत के लिए डीएमआरसी ने ई ऑटो चलाने का फैसला लिया। दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग और दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) के बीच सहमति के बाद इस दिशा में कदम बढ़ाया गया है। ई- ऑटो का निजी एजेंसी के साथ मिलकर परिचालन किया जाएगा। डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक विकास कुमार ने बताया कि सबसे पहले द्वारका के सेक्टर-9 मेट्रो स्टेशन से 50 ई ऑटो का परिचालन शुरू होगा। इसके बाद चरणों में द्वारका के दूसरे सेक्टरों सहित पूरी दिल्ली के मेट्रो स्टेशनों से यात्रियों की सुविधा के लिए 663 ई ऑटो होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ई ऑटो के किराया पर नहीं हो सका है फैसला 

ई ऑटो के सफर में यात्रियों के लिए शेयरिंग की सुविधा देने के लिए किराया समेत तमाम पहलुओं पर विचार विमर्श किया जा रहा है। फिलहाल अंतिम छोर की सुविधा के तौर पर ई रिक्शा का सर्वाधिक इस्तेमाल होता है। मेट्रो स्टेशनों से गंतव्य तक के लिए प्रति यात्री 10, 15 और 20 रुपये का किराया वसूला जा रहा है। ई ऑटो सेवा के शुरू होने पर केवल एक ही यात्री इसकी बुकिंग एक यात्री ही कर सकेंगे या शेयरिंग पर भी यह सुविधा होगी इसपर निर्णय नहीं लिया गया है। हालांकि ऑटो परिचालन करने वाली एजेंसी के साथ मिलकर इसे तय किया जाएगा ताकि यात्रियों को अधिक से अधिक सहूलियत मिल सके। 

एनसीएमसी से कर सकेंगे किराये का भुगतान

प्रबंध निदेशक विकास कुमार ने बताया कि यात्रियों के लिए ई ऑटो में नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी) से भुगतान किया जा सकेगा। इसके लागू होने पर यात्रियों को एक ही कार्ड से मेट्रो, ऑटो, बस सहित तमाम परिवहन सुविधाओं का इस्तेमाल करने का मौका मिल सकेगा। इसके लिए सुविधाओं को एकीकृत किया जाएगा ताकि यात्रियों को आने जाने में किराया के लेन देने में कैशलेस ट्रांजेक्शन का अधिक से अधिक मौका मिल सके। दिल्ली मेट्रो की सभी लाइनों पर अगले साल तक एनसीएमसी की सुविधा भी लागू कर दिया जाएगा। 

अगस्त में कंवेशन सेंटर तक शुरू होगी मेट्रो सेवा

द्वारका सेक्टर-24 स्थित इंडिया इंटरनेशनल कंवेंशन सेंटर(आईआईसीसी)के लिए मेट्रो सेवा की शुरुआत अगस्त में शुरू होने की उम्मीद है। डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक विकास कुमार ने बताया कि करीब दो किलोमीटर के दायरे में मेट्रो की एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन का विस्तार किया जा रहा है। सेक्टर-21 से आईआईसीसी के बीच मेट्रो सेवा के शुरू होने से यात्रियों को कंवेशन सेंटर में मिलने वाली सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसके लिए फिलहाल ट्रायल चल रहा है। रेल सुरक्षा आयुक्त के निरीक्षण के बाद मेट्रो परिचालन की तारीख तय की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed