फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DMRC to reconsider words and signage written outside transgender toilets at Delhi metro stations

दिल्ली: मेट्रो स्टेशनों पर ट्रांसजेंडर के लिए विशेष शौचालयों के बाहर लिखे शब्द में हो सकता है बदलाव 

Thu, 09 Sep 2021 09:50 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 09 Sep 2021 09:50 AM IST
सार

डीएमआरसी ने साफ किया है कि एक संगठन के तौर पर सभी वर्ग के यात्रियों की अपेक्षाओं को पूरा करने के प्रति पूर्ण तौर पर संवेदनशील है। इसे ध्यान में रखते हुए शौचालयों के बाहर लिखे शब्द उभयलिंगी और ट्रांसजेंडर के साथ साथ साइनेज में भी बदलाव पर विचार कर रहा है।

विज्ञापन
DMRC to reconsider words and signage written outside transgender toilets at Delhi metro stations
दिल्ली मेट्रो - फोटो : डीएमआरसी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से

विस्तार

ट्रांसजेंडर की सुविधाओं के लिहाज से दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन(डीएमआरसी)के स्टेशनों पर इस वर्ग के लिए विशेष शौचालयों के बाहर लिखे शब्द पर की गई आपत्ति, टिप्पणी को देखते हुए इसे बदलने पर विचार कर सकता है।
विज्ञापन


डीएमआरसी ने साफ किया है कि एक संगठन के तौर पर सभी वर्ग के यात्रियों की अपेक्षाओं को पूरा करने के प्रति पूर्ण तौर पर संवेदनशील है। इसे ध्यान में रखते हुए शौचालयों के बाहर लिखे शब्द उभयलिंगी और ट्रांसजेंडर के साथ साथ साइनेज में भी बदलाव पर विचार कर रहा है।
विज्ञापन


डीएमआरसी ने स्पष्ट किया है कि सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से जारी राजपत्र अधिसूचना (हिंदी संस्करण) से डीएमआरसी ने 'ट्रांसजेंडर व्यक्ति' के लिए हिंदी शब्द 'उभयलिंगी' को अपनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सार्वजनिक स्थानों पर दुनिया भर में ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के लिए शौचालयों के बाहर उपयोग किए जाने वाले संकेतों के अध्ययन में पाया कि आधे पुरुष और आधी महिला दिखाने वाले संकेत सर्वाधिक प्रचलित हैं ताकि आसानी से पहचान की जा सके।


इस तरह के साइनेज लगाने से किसी को चोट पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था। डीएमआरसी अब ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के लिए साइनेज में भी बदलाव के लिए तैयार है। डीएमआरसी यह भी सुनिश्चित करेगी कि शौचालय में इस्तेमाल किए गए साइनेज पर ट्रांसजेंडर शब्द को अंग्रेजी में ट्रांसजेंडर व्यक्ति के तौर पर सही किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed