{"_id":"5d1ee4a88ebc3e3c844e65ef","slug":"dmrc-police-caught-a-metro-thief-for-stoling-bag-worth-15-lakh","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्लीः मेट्रो में चोरी करने करने वाले बदमाश को पुलिस ने दबोचा, सीसीटीवी से हुई पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्लीः मेट्रो में चोरी करने करने वाले बदमाश को पुलिस ने दबोचा, सीसीटीवी से हुई पहचान
Fri, 05 Jul 2019 11:55 AM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Prachi Priyam
Updated Fri, 05 Jul 2019 11:55 AM IST
विज्ञापन
delhi metro
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेट्रो पुलिस ने मेट्रो ट्रेन से 15 लाख रुपये के जेवरात से भरा बैग चुराने वाले बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उस ज्वेलर को भी दबोचा है, जिसे आरोपी ने आभूषण बेचे थे। उसके कब्जे से जेवरात बरामद कर लिए गए हैं।
विज्ञापन
मेट्रो पुलिस उपायुक्त मोहम्मद अली ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान जीटीबी एंक्लेव निवासी राजेश ठाकुर (46) और ज्वेलर की पहचान सुशीलन वासुदेवन (54) के रूप में हुई है। गौरतलब है कि 29 जून को एक महिला ने ई-एफआईआर दर्ज कराई थी। शिकायत में उसने बताया था कि वह द्वारका सेक्टर-21 से सेक्टर-8 जाने के लिए मेट्रो में सवार हुई। इसी बीच किसी ने उसका बैग चोरी कर लिया। महीला ने बताया कि बैग में 15 लाख रुपये के हीरे और सोने के जेवरात थे।
विज्ञापन
शिकायत मिलने पर स्पेशल स्टाफ ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने स्टेशनों के अलावा ट्रेन के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगाला, जिसमें एक व्यक्ति को महिला का बैग लेकर जाते हुए देखा गया। उसके बाद पुलिस ने उस व्यक्ति के मेट्रो में चढ़ने और उतरने वाले स्टेशनों पर लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की। पता चला कि आरोपी झिलमिल मेट्रो स्टेशन पर उतरा था। पुलिस ने इन जगहों पर मुखबिरों को सक्रिय किया। तीन जुलाई को पता चला कि वह जीटीबी एंक्लेव इलाके में एमआईजी फ्लैट में रहता है। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
आरोपी ने बताया कि महिला के पास दो बैग थे, जिसमें से उसने मौका पाकर हैंड बैग चुरा लिया। बैग में रखे कीमती सामानों में से 19.5 ग्राम जेवरात ज्वेलर सुशीलन वासुदेवन को बेच दिया। उससे मिले पांच लाख रुपयों में से उसने साढ़े तीन लाख बैंक में जमा करा दिए और 65 हजार रुपये अपने पास रखे। बाकी रकम की उसने खरीदारी कर ली।
पुलिस ने उसकी निशानदेही पर ज्वेलर को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पास से जेवरात बरामद कर लिए गए। पुलिस ने बताया कि राजेश के आय का साधन किराए से मिलने वाली रकम है। आरोपी होटल मैनेजमेंट का कोर्स करके कमीशन एजेंट का काम करता है।