{"_id":"5f3ed1a68ebc3eaae26951c2","slug":"dmrc-managing-director-mangu-singhreviewed-rajiv-chowk-metro-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक ने लिया राजीव चौक मेट्रो स्टेशन का जायजा, मेट्रो के लाखों यात्रियों की बढ़ी उम्मीदें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक ने लिया राजीव चौक मेट्रो स्टेशन का जायजा, मेट्रो के लाखों यात्रियों की बढ़ी उम्मीदें
Fri, 21 Aug 2020 02:00 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 21 Aug 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो
- फोटो : दिल्ली मेट्रो ट्विटर
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी)के प्रबंध निदेशक डॉ. मंगू सिंह ने बृहस्पतिवार को राजीव चौक मेट्रो स्टेशन का जायजा लिया। पिछले करीब पांच महीने से मेट्रो सेवाएं बंद होने के बावजूद रखरखाव के सिलसिले में रोजाना मेट्रो अलग अलग रूट पर एक-दो फेरे लगा रही है। ऐसे में प्रबंध निदेशक की ओर से दिल्ली के दिल में स्थित मेट्रो स्टेशन का जायजा लेने से लाखों यात्रियों की उम्मीदें बढ़ी है।
यात्रियों की तरफ मेट्रो सेवाएं शुरू करने की लगातार सोशल साइट्स पर बढ़ती मांग को देखते हुए माना जा रहा है कि मेट्रो जल्द ही पटरी पर लौटेगी। प्रबंध निदेशक ने इस दौरान रखरखाव का जायजा लिया ताकि सेवाएं शुरू करने के लिए हरी झंडी मिलने पर यात्रियों की सुरक्षा या संचालन में किसी तरह की परेशानी न आए।
उधर, दिल्ली कांग्रेस ने भी मेट्रो सेवाएं जल्द शुरू करने की मांग की है ताकि लोगों की जिंदगी फिर से पटरी पर लौट सके।