फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DMRC made special preparations for Rakshabandhan 106 additional metro will run many trains kept on standby

रक्षाबंधन को लेकर DMRC की खास तैयारी: 106 अतिरिक्त मेट्रो चलेंगी, DTC ने भी की अतिरिक्त बसों की व्यवस्था

Tue, 29 Aug 2023 10:31 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 29 Aug 2023 10:31 PM IST
सार

रक्षाबंधन के दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधती हैं। बीते सालों में रक्षाबंधन के दिन दिल्ली मेट्रो में यात्रियों की अत्यधिक भीड़ होने का अनुभव रहा है। 

विज्ञापन
DMRC made special preparations for Rakshabandhan 106 additional metro will run many trains kept on standby
delhi metro - फोटो : पीटीआई

विस्तार

रक्षाबंधन पर दिल्ली मेट्रो ने विशेष तैयारी की है। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रख अतिरिक्त मेट्रो ट्रेन चलाने के साथ ही कई ट्रेनों को स्टैंडबाय में भी रखा गया है। ताकि यात्रियों की भीड़ बढ़ते ही उसे ट्रैक पर दौड़ाई जा सके। वहीं डीटीसी ने भी त्योहार को ध्यान में रख ज्यादा से ज्यादा सीएनजी और इलेक्ट्रिक बसें दौड़ाने की तैयारी की है। जिस रूट पर ज्यादा मांग होगी उस रूट पर अतिरिक्त बस उतार कर यात्रियों की राह आसान की जाएगी। 

विज्ञापन

रक्षाबंधन के दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधती हैं। बीते सालों में रक्षाबंधन के दिन दिल्ली मेट्रो में यात्रियों की अत्यधिक भीड़ होने का अनुभव रहा है। इसे देखते हुए बुधवार को अन्य दिनों के मुकाबले 106 अतिरिक्त ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। भारी भीड़ से निपटने के लिए सभी स्टेशनों पर अतिरिक्त कर्मियों की तैनाती रहेगी साथ ही अतिरिक्त टिकट काउंटर भी खोले जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेनों की फ्रीक्वेंसी और टाइमिंग को लेकर भी विशेष व्यवस्था की गई है। डीएमआरसी के प्रधान कार्यकारी निदेशक अनुज दयाल के अनुसार पूरे दिन अतिरिक्त टिकट काउंटर खुले रहेंगे। यात्रियों की सहायता और मार्गदर्शन के लिए प्रमुख मेट्रो स्टेशनों पर ग्राहक सुविधा एजेंट तैनात रहेंगे। पूरी टीम मॉनिटरिंग करेगी। उधर, दिल्ली परिवहन निगम ने भी खास इंतजाम यात्रियों को लिए किया है। कश्मीरी गेट, आनंद विहार व सराय काले खां बस अड्डे की ओर आने-जाने वाली बसों के चार से पांच फेरे बढ़ाने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन

दिल्ली मेट्रो का क्रेज लगातार बढ़ रहा 
दिल्ली मेट्रो का क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है। दिल्ली की लाइफ लाइन कही जाने वाली मेट्रो ने नया यात्रियों को सफर कराने का रिकार्ड कायम किया है। सोमवार को 68.16 लाख यात्रियों ने मेट्रो से सफर किया। यह संख्या कोविड काल के पहले और अब तक की सबसे अधिक है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने 10 फरवरी 2020 को अधिकतम 66,18,717 दैनिक यात्रियों की संख्या दर्ज की थी। यह रिकार्ड भी सोमवार को टूट गया। डीएमआरसी का कहना है कि यह उपलब्धि समर्पित कर्मचारियों के प्रयासों, दिल्ली एनसीआर निवासियों के समर्थन से प्राप्त हुआ है। विश्व स्तरीय परिवहन लोगों के विश्वास को दर्शाता है।

डीटीसी ने की अतिरिक्त बसें चलाने की तैयारी
रक्षा बंधन को ध्यान में रख डीटीसी ने बेहतर यातायात सुविधा देने के लिए कमर कस ली है। बुधवार को ज्यादा से ज्यादा संख्या में बस चलाने का निर्णय लिया गया है। यात्रियों की अधिकता को ध्यान में रखते हुए यातायात आवश्यकता की पूर्ति के लिए इलेक्ट्रिक बसों को छोड़कर शेष सभी एक्टिव सीएनजी बसें विभिन्न रूट पर दौड़ेंगी। बसों की मांग जिस रूट पर ज्यादा होगी उस रूट पर यातायात निकासी की निगरानी के लिए चेकिंग स्टॉफ तैनात रहेंगे। महिला यात्रियों को किसी तरह की असुविधा नहीं हो इसका खास ख्याल रखा जाएगा। बस रूट की जानकारी के लिए यात्री डीटीसी कॉल सेंटर 011-41400400 व 1800118181 में संपर्क कर जानकारी जुटा सकेंगे। 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed