फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DMRC and TiHAN will collaborate to develop future technologies

सुरक्षित-स्मार्ट होगा सफर..: DMRC और TiHAN मिलकर बनाएंगे भविष्य की तकनीक, दोनों संस्थानों के बीच एमओयू

Tue, 09 Dec 2025 06:38 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 09 Dec 2025 06:38 AM IST
सार

तिहान, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के साइबर फिजिकल सिस्टम्स मिशन के तहत बनाया गया एक बड़ा शोध केंद्र है, जो ऑटोनॉमस तकनीकों के विकास पर काम करता है।

विज्ञापन
DMRC and TiHAN will collaborate to develop future technologies
Delhi Metro - फोटो : freepik

विस्तार

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने आईआईटी हैदराबाद के टेक्नोलॉजी इनोवेशन हब फॉर ऑटोनॉमस नेविगेशन (तिहान) के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) किया है। इस सहयोग का मकसद मेट्रो यात्रियों को सुरक्षित और स्मार्ट यात्रा का अनुभव कराया जा सके। दोनों संस्थान मिलकर ऐसे ऑटोनॉमस नेविगेशन सिस्टम को तैयार करेंगे, जो बिना इंसानी दखल के वाहन, रोबोट, ड्रोन आदि को सुरक्षित तरीके से चलाने और डाटा जुटाने में मदद करेंगे।

विज्ञापन


तिहान, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के साइबर फिजिकल सिस्टम्स मिशन के तहत बनाया गया एक बड़ा शोध केंद्र है, जो ऑटोनॉमस तकनीकों के विकास पर काम करता है। एमओयू के दौरान डीएमआरसी की ओर से सलाहकार (आर एंड डी) शोभन चौधरी और आईआईटी हैदराबाद के तिहान के हब एग्जीक्यूटिव ऑफिसर डॉ. संतोष रेड्डी ने साइन किया। इस अवसर पर डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक डॉ. विकास कुमार, निदेशक मनुज सिंघल और अन्य अधिकारी मौजूद रहे। आईआईटी हैदराबाद से प्रोफेसर मल्ला रेड्डी और प्रो. पी. राजलक्ष्मी भी कार्यक्रम में  शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed