{"_id":"a568ca353de283e091dba96db82dc4df","slug":"dm-cdo-will-by-adopting-one-village-development-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम-सीडीओ एक-एक गांव को गोद लेकर कराएंगे विकास ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम-सीडीओ एक-एक गांव को गोद लेकर कराएंगे विकास
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 09 Nov 2014 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रत्येक सांसद को एक गांव गोद लेकर विकास कराने के जवाब में मुख्यमंत्री ने दो गांवों को गोद लेकर विकास कराने का आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन
अब प्रत्येक जिले में डीएम और सीडीओ एक-एक गांव को गोद लेकर विकास कराएंगे। ऐसे में प्रत्येक जिले के तीन गांवोें को विकास की मूलभूत सुविधा मिल सकेगी। आजादी के बाद से पिछड़े पड़े गांवों की हालत केंद्र और प्रदेश सरकार के इस अभियान में बदल सकती है।
विज्ञापन
आजादी इतने साल बाद भी गांवों में बदहाली है। बिजली, सड़क, पानी, सीवरेज, स्वास्थ्य, पशु स्वास्थ्य, मंडी और स्थानीय बाजार आदि ज्यादातर सुविधाएं गांवों में नहीं हैं। सैकड़ों गांवों का विद्युतीकरण नहीं हुआ है तो दर्जनों गांवों में पीने के स्वच्छ पानी तक का इंतजाम नहीं है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गांवों को गोद लेकर समस्या दूर करने और विकास कराने के आदेश दिए हैं। लेकिन यह काम एमएलए को नहीं सौंपा गया है। इसके लिए डीएम और सीडीओ को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इस सबसे अलग गांवों में विकास की क्रांतिकारी शुरूआत होगी। प्रत्येक जिले के कम से कम तीन गांवों का विकास हर साल होगा। ऐसे में पांच साल में प्रत्येक जिले के 15 गांव विकास कर सकते हैं।