{"_id":"90dfe9198dc6468c25085014b23e434b","slug":"diwali-up-extra-buses-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली : यूपी के लिए अतिरिक्त बसें आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली : यूपी के लिए अतिरिक्त बसें आज से
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 21 Oct 2014 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिवाली मनाने के लिए दिल्ली-एनसीआर से उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, पंजाब, चंडीगढ़, हिमाचल व जम्मू कश्मीर जाने वाले यात्री बसों की कमी के चलते परेशान हैं।
आईएसबीटी कश्मीरी गेट, आनंद विहार व सराय काले खां बस अड्डे पर लोग बसों के इंतजार में बैचेन हैं। भीड़ को देखते हुए विभिन्न राज्यों के रोडवेज प्रबंधन ने मंगलवार से अतिरिक्त बसें चलाने की व्यवस्था की है। उत्तर प्रदेश ने 2500, उत्तराखंड ने 50 तो हिमाचल प्रदेश ने 40 बसें दिल्ली भेजी हैं।
उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन के इंचार्ज बीआर निराला के मुताबिक, फेस्टिव सीजन के लिए 2500 अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की गई है, जो कि कश्मीरी गेट, आनंद विहार व सराय काले खां से चलाई जा रही हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा वॉल्वो सर्विस भी नियमित चल रही है। बस की कमी होने पर यात्री पूछताछ केंद्र में जाकर अतिरिक्त बसों की जानकारी ले सकते हैं।
दिवाली के लिए उत्तर प्रदेश के तमाम डिपो से स्पेशल बस दिल्ली पहुंच चुकी हैं। सभी वॉल्वो समेत लग्जरी बसों की बुकिंग फुल हो चुकी हैं। सोमवार को बस अड्डों पर बसों के इंतजार में लोग काफी परेशान दिखे।