फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   diwali mela hammock fell due to strom in delhi 

दीपावली मेले के दौरान आंधी से गिरा झूला, हादसे में 24 घायल

Sat, 19 Oct 2019 02:23 AM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Sat, 19 Oct 2019 02:23 AM IST
विज्ञापन
diwali mela hammock fell due to strom in delhi 
दीपावली मेले के दौरान गिरा झूला। - फोटो : अमर उजाला

आनंद विहार स्थित अमर ज्योति चैरिटेबल ट्रस्ट स्कूल (दिव्यांग बच्चों के लिए) में दीपावली मेले के दौरान शुक्रवार शाम आंधी के दौरान संतुलन बिगड़ने से एक झूला गिर गया। इससे झूले पर सवार 24 लोग घायल हो गए। झूले की चपेट में आने से आसपास खड़े कई लोगों को भी चोटें आईं। इससे घायलों की संख्या 30 हो गई। घटना से वहां अफरा-तफरी मच गई। 

विज्ञापन


सभी घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। पांच लोगों को गंभीर चोटें लगी हैं। दिल्ली पुलिस ने 14 लोगों के घायल होने की पुष्टि की है। पुलिस ने लापरवाही का मामला दर्ज किया है। प्राथमिक जांच में झूला गिरने की वजह आंधी को बताया गया है। जानकारी के मुताबिक, आनंद विहार के एजीसीआर एन्क्लेव में अमर ज्योति चैरिटेबल ट्रस्ट स्कूल है। इसमें दिव्यांग बच्चे पढ़ते हैं। ट्रस्ट की ओर से शुक्रवार को स्कूल में दीपावली मेले का आयोजन किया गया था। 
विज्ञापन


इसमें दुकानों के साथ बड़ा झूला (हाथ से चलाया जाने वाला) भी लगा हुआ था। मेले में स्कूल के विद्यार्थी और उनके अभिभावक पहुंचे थे। बच्चे झूले में झूल रहे थे। तीन लोग झूला चला रहे थे। अचानक झूले का संतुलन बिगड़ा और वह भरभराकर गिर गया। झूला पहले पेड़, फिर टिन शेड और इसके बाद कार पर गिरा। सभी को आनन फानन में पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


झूला झूल रहे बच्चों और अन्य लोगों के सिर, हाथ-पैर आदि में चोटें लगी हैं।

छह बॉक्स वाले झूले में थे 24 लोग झूला छह बॉक्स वाला था। इसमें एक-एक बॉक्स में चार लोग बैठे थे। झूला गिरने से आसपास के लोग भी चपेट में आ गए। स्थानीय लोगों के मुताबिक, करीब 30 लोग घायल हुए हैं, लेकिन पुलिस ने 14 लोगों के घायल होने की पुष्टि की है। कुछ घायल बच्चों की पहचान अनस, साहिल, मोहन, फाइजा, तनीषा और संदीप के रूप में हुई है।

बच्चों वाले झूले में बैठे थे बड़े प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मेले में बच्चों वाला झूला लगाया गया था। इसी में बच्चों के अभिभावक भी बैठ गए। इसके चलते उस पर दबाव बढ़ गया। कुछ लोगों ने बताया कि घटना के समय ही शुक्रवार शाम तेज हवा चल रही थी। इसके कारण झूला असंतुलित हो गया। लोगों के मुताबिक, झूला स्टैंड पर लगाया जाता है, लेकिन यहां फर्श पर ही इसे टिकाया गया था। तेज हवा में वह अनियंत्रित हो गया।


हादसे में घायल 14 लोगों का मेडिकल हुआ है। तकनीकी जांच के बाद ही झूला गिरने के कारण का पता चल पाएगा। तेज हवा या फिर ज्यादा लोगों के चढ़ने से हादसा हुआ। जांच की जा रही है। घटना में बरती गई लापरवाही, झूला लगाने के लिए अनुमति थी या नहीं, इन सबकी भी तफ्तीश की जा रही है।

शाहदरा, पुलिस उपायुक्त, अमित शर्मा ने कहा कि जिसकी भी लापरवाही सामने आएगी, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed