फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Diwali gift will be underpass Sahibabad.

दिवाली पर साहिबाबाद अंडरपास की मिलेगी सौगात

Sat, 07 Feb 2015 02:52 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sat, 07 Feb 2015 02:52 PM IST
विज्ञापन
Diwali gift will be underpass Sahibabad.

रेलवे और जीडीए मिलकर शहर के जाम के झाम को खत्म करेंगे। शुक्रवार को नार्दन रेलवे के जीएम एके पूठिया और जीडीए वीसी संतोष यादव के बीच रेलवे स्टेशन पर हुई महत्वपूर्ण बैठक में इसका खाका खींचा गया।

विज्ञापन


करीब आधे घंटे की बैठक में साहिबाबाद और हिंडन बैराज अंडर पास, एनएच-24 और एनएच-58 को जोड़ने वाली लिंक रोड आरओबी और धोबीघाट आरओबी के प्रोजेक्ट को जल्द पूरा करने पर सहमति बनी।
विज्ञापन


रेलवे ने दिवाली तक साहिबाबाद अंडरपास और नए साल तक लिंक रोड आरओबी की सौगात देने का दावा किया है। इन प्रोजेक्ट से लाइनपार की 5 लाख की आबादी को और टीएचए की 25 कालोनियों की 9 लाख की आबादी को यातायात की सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में जीएम एके पूठिया, डीआरएम एके सचान, डीटीएम डीके चोपड़ा, जीडीए वीसी संतोष यादव, चीफ इंजीनियर वीके गोयल आदि थे।

जीएम ने जीडीए से फंड समय पर रिलीज न करने की बात रखी तो वीसी ने तत्काल फंड भेजने का आश्वासन दिया। इस पर रेलवे अफसरों ने भी हर प्रोजेक्ट को समय से हैंडओवर करने का वादा किया है। उधर, एनआरएमयू और यूआरएमयू ने कर्मचारियों से संबंधित कई मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा।

बदला रेलवे स्टेशन का नजारा
नार्दन रेलवे के जीएम के आने से पहले अधिकारियों ने गाजियाबाद और साहिबाबाद स्टेशन को संवार दिया। पूरे रेलवे परिसर की सफाई की गई।

चारों तरफ सफाई का माहौल बन गया। लेकिन जीएम का स्टेशन पर अधिकारी इंतजार करते रहे। वह साहिबाबाद में रुके तो जरूर, लेकिन एक मिनट के लिए। शुक्रवार दोपहर सवा तीन बजे जीएम साहिबाबाद रेलवे स्टेशन पहुंचे।

रेलवे अधिकारियों को डर था की कहीं उतर कर स्टेशन का जायजा न लेने लगें। सुबह से ही अधिकारी पूरी व्यवस्था बनाने में लगे रहे। सभी प्लेटफार्मों की सफाई कर चूना डाल स्टेशन को क्लीन कर दिया गया।

दिखावे के लिए की गई मेहनत पर पानी फिर गया। वहीं यात्री स्टेशन पर इतनी साफ-सफाई देखकर आश्चर्यचकित हो गए।

साहिबाबाद अंडरपास
साहिबाबाद, ब्रिज विहार, रामपुरी, रामप्रस्थ, वसुंधरा, वैशाली, इंदिरापुरम से जीटी रोड के किनारे बसी लाजपतनगर, राजेंद्र नगर समेत 25 से ज्यादा कालोनियों को जोड़ने के लिए साहिबाबाद में लटके अंडरपास का बाकी पैसा जीडीए रेलवे को देगा।

धोबीघाट आरओबी
विजय नगर को शहर से जोड़ने को धोबीघाट आरओबी के मुद्दे पर जीएम ने बताया कि रेलवे बजट में फंड अलॉट कराया जाएगा। टेंडर प्रक्रिया पूरी कर जून तक निर्माण शुरू होगा। जीडीए ने डिजाइन में 90 डिग्री के मोड को खत्म करने के लिए कुछ परिवर्तन का सुझाव दिया।

लिंक रोड आरओबी
एनएच-24 और एनएच-58 को जोड़ने के लिए वसुंधरा के पास साईं उपवन के निकट आरओबी बनाने का काम रेलवे अफसरों ने दिसंबर तक पूरा कर लिंक रोड को चालू करने का दावा किया है।

हिंडन बैराज अंडरपांस
जीटी रोड से वसुंधरा को जोड़ने के लिए जीडीए ने फोर लेन रोड बना दी है लेकिन अंडरपास चौड़ा नहीं हो पाने से ट्रैफिक जाम हो जाता है। शनिवार को जीडीए 18 करोड़ के इस प्रोजेक्ट का 50 फीसदी देंगे। एक महीने में इस पर काम शुरू हो जाएगा।

कोटगांव क्रासिंग
जीएम ने कोटगांव फाटक पर उस स्थल का निरीक्षण किया जहां 26 जनवरी को ऊंचाहार एक्सप्रेस की अंतिम बोगी से मालगाड़ी टकराई थी। रेलवे सूत्रों का कहना है कि यहां ट्रैक के कर्व में गड़बड़ी है। यहां डिजाइन को बदला जाएगा।


ट्रेनों में सीसीटीवी
ट्रेनों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए महिला कोच में ट्रायल के तौर पर सीसीटीवी लगाए जा रहे हैं। जीएम ने बताया कि फिलहाल कुछ चुनिंदा  ट्रेनों में कैमरे लगाए जा रहे हैं। ट्रायल सफल रहा तो सभी ट्रेनों के महिला कोच में सीसीटीवी लगाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed