फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Divya Kakran tweets her pain spilled on Kejriwal congratulations

Divya Kakran: केजरीवाल की बधाई पर छलका दिव्या काकरान का दर्द, बोलीं- जैसै बाकियों का सम्मान किया, मेरा भी करें

Sun, 07 Aug 2022 03:53 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sun, 07 Aug 2022 03:53 PM IST
सार

कॉमनवेल्थ गेम्स में कांस्य पदक जीतने पर अरविंद केजरीवाल ने दिव्या काकरान को बधाई दी थी। बधाई देने पर उन्हें धन्यवाद कहते हुए दिव्या काकरान का दर्द छलक गया। उन्होंने भावुक ट्वीट करते हुए सीएम केजरीवाल से निवेदन किया। इस ट्वीट में उनका दर्द छलक रहा है।

विज्ञापन
Divya Kakran tweets her pain spilled on Kejriwal congratulations
सीडब्ल्यूजी गेम्स में कांस्य पदक विजेता दिव्या काकरान - फोटो : amar ujala

विस्तार

कॉमनवेल्थ गेम्स में कुश्ती में कांस्य पदक जीतने वालीं भारतीय पहलवान दिव्या काकरान ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से निवेदन करते हुए कहा है कि वे पिछले 20 साल से दिल्ली में रह रही हैं लेकिन उन्हें राज्य सरकार की तरफ से कोई मदद नहीं मिली है।

विज्ञापन


कॉमनवेल्थ गेम्स में कांस्य पदक जीतने पर अरविंद केजरीवाल ने दिव्या काकरान को बधाई दी थी। बधाई देने पर उन्हें धन्यवाद कहते हुए दिव्या काकरान का दर्द छलक गया। उन्होंने भावुक ट्वीट करते हुए सीएम केजरीवाल से निवेदन किया। इस ट्वीट में उनका दर्द छलक रहा है।''
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ''मेडल की बधाई देने पर दिल्ली के माननीय मुख्यमंत्री जी को तहे दिल से धन्यवाद। मेरा आपसे एक निवेदन है कि मैं पिछले 20 साल से दिल्ली मे रह रही हूं। और यहीं अपने खेल कुश्ती का अभ्यास कर रही हूं। परंतु अब तक मुझे राज्य सरकार से किसी तरह की कोई इनाम राशि नही दी गई न कोई मदद दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, ''मैं आपसे इतना निवेदन करती हूं कि जिस तरह आप अन्य खिलाड़ियों को सम्मानित करते हैं जो दिल्ली के होकर किसी ओर स्टेट से भी खेलते है उसी तरह मुझे भी सम्मानित किया जाए।''


उन्होंने कहा, ''समय ने खुद को दोहराया है। ऐसा लगता है। सब कुछ पहले जैसा ही है। ना कल मेरे लिए कुछ किया गया था ना ही अब।''

शुक्रवार को भारतीय पहलवानों ने अपने अभियान की शुरुआत की तो 68 किलो भार वर्ग में अर्जुन अवार्डी दिव्या काकरान ने कांस्य पदक के लिए देर रात खेले गए मुकाबले में दिव्या ने शानदार खेल दिखाते हुए पदक जीता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed