Divya Kakran: केजरीवाल के विधायक ने दिव्या को दी सीमाओं की नसीहत, तो देश की बेटी ने सबूत देकर सौरभ को दी पटखनी
कुश्ती पहलवान दिव्या काकरान ने आम आदमी पार्टी के विधायक सौरभ भारद्वाज के ट्वीट पर जवाब देते हुए कहा है कि वे दिल्ली के लिए 17 स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। इसके अलावा भी उन्हें सबूत चाहिए तो वे सर्टीफिकेट भी अपलोड कर सकती हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के लिए कुश्ती में कांस्य जीतने वालीं दिव्या काकरान ने दिल्ली के मुख्यमंत्री से मदद मांगी थी। इसके बाद इस मुद्दे पर राजनीति बढ़ने लगी है। आम आदमी पार्टी के विधायक सौरभ भारद्वाज ने ट्विटर पर उन्हें यूपी का खिलाड़ी बताया तो दिव्या ने उन्हें सबूत दिखाते हुए दावा किया कि वे दिल्ली के लिए 2011 से खेल रही हैं।
यह मामला तब शुरू हुआ जब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को ट्विटर पर बधाई दी। इसके बाद कुश्ती खिलाड़ी दिव्या काकरान ने ट्वीट कर कहा कि वे दिल्ली के लिए खेलती हैं लेकिन उन्हें अभी तक दिल्ली सरकार से कोई आर्थिक मदद या सहयोग नहीं मिला है। इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली के सीएम से आर्थिक मदद की मांग की।
इसके बाद आम आदमी पार्टी के विधायक सौरभ भारद्वाज ने कुछ मीडिया रिपोर्ट्स का हवाला देते हुए ट्विटर पर दिव्या से कहा, '' बहन, पूरे देश को आप पर गर्व है। लेकिन मुझे याद नहीं आता कि आप दिल्ली की तरफ से खेलती हैं। आप हमेशा उत्तर प्रदेश की तरफ से खेलती आईं हैं। लेकिन खिलाड़ी देश को होता है। योगी आदित्यनाथ जी से आप को सम्मान की उम्मीद नहीं है। मुझे लगता है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री आपकी बात जरूर सुनेंगे।''
सौरभ भारद्वाज ने किया ये दावा
उन्होंने आगे कहा, ''हो सकता है मैं गलत हूं बहन, मगर मैंने ढूंढा तो पाया कि आप दिल्ली राज्य की तरफ से नहीं, हमेशा उत्तर प्रदेश की तरफ से खेलती रही हैं। आज पूरे देश को आप पर नाज है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आप और आगे बढ़ें।''
इसके बाद दिव्या ने ट्विटर पर कुछ दस्तावेज पोस्ट करते हुए दावा किया कि वे दिल्ली के लिए 2011 से 2017 के बीच भी दिल्ली की तरफ से खेली हैं। उन्होंने ट्वीट किया, ''2011 से 2017 तक मैं दिल्ली से खेलती थी। ये रहा सर्टीफिकेट दिल्ली स्टेट का। अगर आपको अभी भी यकीन नहीं तो दिल्ली स्टेट से 17 गोल्ड हैं मेरे। वो सर्टीफिकेट भी अपलोड करूं।''