{"_id":"5b4f3fb84f1c1b42748b5737","slug":"divorce-within-one-day-of-marriage-in-palwal-of-haryana","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ना दहेज का मुद्दा, ना कोई और मांग फिर भी एक ही दिन में निकाह और तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ना दहेज का मुद्दा, ना कोई और मांग फिर भी एक ही दिन में निकाह और तलाक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हथीन
Updated Wed, 18 Jul 2018 08:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक ही दिन में पहले शादी हुई, फिर तलाक हुआ। ना दहेज का मुद्दा, ना कोई और मांग, फिर भी ऐसी शादी टूट गई और तलाक हो गया। वजह जानकर आप भी हैरान हो जाओगे।
हथीन से सटे एक गांव में चट मंगनी पट तलाक की स्थिति बन गई। हुआ यूं कि एक युवती की बारात आई। बारातियों की परंपरागत तरीके से खूब खिदमत की गई।
हंसी-खुशी निकाह भी हो गया परंतु जैसे ही दूल्हा एक स्थानीय रस्म सलाम पर आया तो उसे अचानक मिर्गी का दौरा पड़ गया। अचेत दूल्हे को देखकर बारातियों और घरातियों में बेचैनी बन गई। रहस्य खुला कि दूल्हे मियां को मिर्गी की बीमारी पहले से ही है।

दूल्हे के परिजनों ने दुल्हन पक्ष से इसे छिपाया। हालात को देखते हुए आसपास के गांवों के पंचों को बुलाया गया और चिकित्सा के बाद दूल्हे को होश आने पर पंचायत में लाया गया।
दोनों पक्षों में बहस के बाद फैसला हुआ कि दूल्हा सर्वप्रथम दुल्हन को तलाक देगा। शादी में खर्च की गई धनराशि दूल्हा पक्ष अदा करेगा। महर आदि भी दुल्हन को दी गई। इसके बाद एक ही दिन में निकाह और तलाक भी हो गया।