{"_id":"687daad1be7049abff00eb3a","slug":"district-president-of-mahila-congress-in-nuh-razia-bano-was-attacked-in-delhi-2025-07-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नेता भी सुरक्षित नहीं!: दिल्ली में नूंह महिला कांग्रेस अध्यक्ष रजिया पर हमला, कहासुनी पर स्कूली से निकाला चाकू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेता भी सुरक्षित नहीं!: दिल्ली में नूंह महिला कांग्रेस अध्यक्ष रजिया पर हमला, कहासुनी पर स्कूली से निकाला चाकू
Mon, 21 Jul 2025 08:25 AM IST
अनुज कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली/तावड़ू
संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली/तावड़ू
Published by: अनुज कुमार
Updated Mon, 21 Jul 2025 08:25 AM IST
सार
पूर्व अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी और नूंह में महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष रजिया बानो पर दिल्ली में जानलेना हमला सामने आया है। यह पूरी घटना उत्तम नगर इलाके की बताई जा रही है। बानो ने खुद को हमलावर से बचा लिया।
विज्ञापन
रजिया बानो पर हमला
- फोटो : X/@MohdShahidMewat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नूंह में महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष रजिया बानो पर उत्तम नगर में शनिवार को जानलेवा हमला हुआ। यह हमला स्कूटी सवार युवक ने धारदार हथियार से कि। युवक को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पूरी घटना एक दुकान के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
विज्ञापन
पूर्व अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी रजिया ने प्रशिक्षण का उपयोग कर इस हमले से खुद को सुरक्षित रखा। रजिया ने बताया कि वह शनिवार शाम करीब 7:00 बजे दिल्ली के उत्तम नगर के एक बाजार में किसी निजी कार्य से गई थीं। इसी दौरान स्कूटी पर सवार एक युवक अंकित बताया से कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर युवक ने अपनी स्कूटी की डिग्गी से धारदार हथियार निकाला और रजिया पर हमला करने की कोशिश की।
विज्ञापन
रजिया ने अपनी क्षमता से खुद को बचा लिया। स्थानीय लोगों ने तुरंत हस्तक्षेप किया और हमलावर को पकड़ लिया। एक व्यक्ति ने हथियार छीनकर अंकित की पिटाई की, जिसके बाद भीड़ ने उसे घेर लिया।
विज्ञापन
इसके बाद हमलावर को दिल्ली पुलिस को सौंप दिया गया। रजिया ने पुलिस में शिकायत दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। रजिया बानो ने इस घटना के बाद दिल्ली में बीजेपी सरकार पर महिला सुरक्षा को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, बीजेपी के राज में दिल्ली में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। एक छोटे से विवाद पर बाजार में दिनदहाड़े मुझ पर धारदार हथियार तान दिया गया।
इधर, द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ शांति भंग करने का मामला दर्ज किया है।