{"_id":"66e4e379e142072007083348","slug":"district-magistrate-s-x-handle-hacked-and-comment-on-rahul-gandhi-2024-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida : जिलाधिकारी का एक्स हैंडल हैक कर राहुल गांधी पर टिप्पणी, जांच में जुटी साइबर थाना पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida : जिलाधिकारी का एक्स हैंडल हैक कर राहुल गांधी पर टिप्पणी, जांच में जुटी साइबर थाना पुलिस
Sat, 14 Sep 2024 06:44 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 14 Sep 2024 06:44 AM IST
सार
हैकर्स ने पोस्ट में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी व पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत के बारे में अभद्र टिप्पणी कर दी। यह टिप्पणी सुप्रिया की ओर से पीएम नरेन्द्र मोदी को लेकर की गई एक पोस्ट पर की गई थी।
विज्ञापन
Cyber Crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नोएडा जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा का शुक्रवार को एक्स अकाउंट हैक कर लिया गया। हैकर्स ने पोस्ट में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी व पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत के बारे में अभद्र टिप्पणी कर दी। यह टिप्पणी सुप्रिया की ओर से पीएम नरेन्द्र मोदी को लेकर की गई एक पोस्ट पर की गई थी।
विज्ञापन
इसके बाद सोशल मीडिया पर कुछ ही देर में लोग इस पोस्ट पर सवाल उठाने लगे। इसकी सूचना डीएम को मिली तो वे भी हैरान रह गए। उन्होंने बताया कि किसी की शरारत है। यह कैसे हुआ है इसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
इसके बाद उन्होंने साइबर थाने को घटना की जानकारी दी। साइबर थाना पुलिस जांच में जुट गई। कुछ देर बाद डीएम ने एक्स हैंडल से पोस्ट कर लिखा कि किसी असामाजिक तत्व की ओर से अकाउंट का दुरुपयोग करते हुए गलत टिप्पणी डाली गई है। इसे गंभीरता से लेकर तत्काल मामला दर्ज कराकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन