फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Dispute at petrol pump over cash, youth opens fire in the air

Delhi NCR News: खुले पैसे के लिए पेट्रोल पंप पर विवाद, युवक ने की हवाई फायरिंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 09:33 PM IST
विज्ञापन
-नरेला स्थित सीएनजी पंप पर एक शख्स ने चलाई गोली
विज्ञापन

-पुलिस केस कर सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपी की पहचान करने में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। नरेला स्थित एक सीएनजी पेट्रोल पंप पर शुक्रवार की रात खुले पैसे को लेकर हुए विवाद के बाद शनिवार को एक आरोपी युवक ने पेट्रोल पंप पर फायरिंग कर दी। गोलीबारी में कोई हताहत नहीं हुआ। पुलिस ने पंप कर्मचारी की शिकायत पर केस किया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद से घटना के बाद मौके से भागे आरोपी की पहचान करने में जुटी है।
जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि शनिवार दोपहर सवा एक बजे पुलिस को नरेला स्थित एक सीएनजी पंप पर गोलीबारी की शिकायत मिली। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। छानबीन में पता चला कि आरोपी शुक्रवार रात को आरोपी सीएनजी पंप पर कार में सीएनजी भरवाने के लिए पंप पर आया था। इस दौरान उसका कर्मचारियों के साथ खुले पैसे को लेकर विवाद हो गया। रात में वह कर्मचारियों को धमकी देकर चला गया।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब सवा बजे वह पंप पर पहुंचा और कार्यालय के सामने पिस्टल निकालकर हवा में गोली चला दी। घटना को अंजाम देकर वह भाग गया। पुलिस पंप में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को कब्जे में ले लिया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे में दिख रहे आरोपी की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article