Anju Love Story: नाना बोले- पहले पिता अब अंजू ने किया शर्मसार, बेटी बोली- आने की जरूरत नहीं, चेहरा मत दिखाना
फेसबुक फ्रेंड के लिए भारत से पाकिस्तान गई अंजू इन दिनों सुर्खियों में है। नसरुल्ला और अंजू का निकाहनामा सामने आने के बाद दोनों के फोटो और वीडियो वायरल हुए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जालौन के माधौगढ़ में अंजू के पाकिस्तान जाने के फैसले को लेकर ननिहाल सहित गांव के लोगों में नाराजगी है। वहीं पाकिस्तान के नसरूल्लाह से निकाह की खबर सुन परिजन कोसते हुए कहने लगे कि छोटी सी उम्र से ही अंजू परिजनों को परेशान करती थी। तब से आज तक परेशान करती चली आ रही है।
फेसबुक फ्रेंड के लिए भारत से पाकिस्तान गई अंजू इन दिनों सुर्खियों में है। नसरुल्ला और अंजू का निकाहनामा सामने आने के बाद दोनों के फोटो और वीडियो वायरल हुए। निकाह की खबर सुनकर नाना ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि पहले अंजू के पिता ने और अब अंजू ने पाकिस्तान जाकर सबको शर्मसार कर दिया है। निकाहनामे में अंजू का नाम फातिमा लिखा गया है। ऐसे में कहा जा रहा है कि अंजू ने इस्लाम धर्म स्वीकार कर निकाह किया है। इसके बाद से ही अंजू के परिवार वाले उससे नाराज हैं।
अंजू का जन्म कैलोर निवासी नाना अध्यापक सीताराम के घर हुआ। प्राइमरी से लेकर कक्षा आठवीं तक की पढ़ाई नाना ने कराई। अंजू के चचेरे मामा रोशनलाल का कहना है कि अंजू के नाना सीताराम कुरौती के जूनियर हाईस्कूल स्कूल में प्रधानाध्यापक पद पर तैनात थे। कभी-कभी अंजू नाना के साथ साइकिल से कुरौती जाती थी। उन्होंने बताया कि अंजू के पिता गया प्रसाद टेकनपुर ग्वालियर के बौना गांव में सिलाई का काम करते थे। पिता ने ईसाई धर्म अपना लिया। जिससे वह गया प्रसाद थामस व उनकी पत्नी सुलोचना थामस बन गई। पिता ने अंजू की शादी धूमधाम से की। गया प्रसाद के ससुराल में ईसाई धर्म अपनाने पर परिवार के लोग नाराज हो गए। अंजू चार बहनें व एक भाई है। अंजू की ननिहाल में भी ईसाई धर्म अपनाने को लेकर नाराजगी है।
इधर अंजू के पति अरविंद ने कहा कि बच्चे कह रहे हैं कि पापा टेंशन लेने की कोई जरूरत नहीं है, जो होगा अच्छा होगा। अरविंद ने कहा कि अंजू झूठ बोलकर पाकिस्तान गई है। लौटगी तो वह उसे स्वीकार नहीं करेंगे। अरविंद ने कहा कि बच्चे भी मां से बहुत नाराज हैं। बेटी ने तो यहां तक कह दिया है कि उन्हें आने की जरूरत नहीं है, हम उनका चेहरा तक नहीं देखना चाहते।
राजस्थान के अलवर जिले के भिवाड़ी से पाकिस्तान गई अंजू की जिंदगी पूरी तरह बदल गई है। अंजू ने धर्म परिवर्तन कर अपना नाम फातिमा रख लिया है। दावा किया जा रहा है कि अंजू उर्फ फातिमा ने अपने प्रेमी नसरुल्लाह के साथ निकाह कर लिया है। दोनों खैबर पख्तूनख्वा के दीर बाला जिले में साथ रह रहे हैं। दोनों का वीडियो शूट भी सामने आया था, जिसमें नसरुल्लाह के साथ अंजू काफी खुश नजर आ रही है। फेसबुक पर मिले पाकिस्तानी नागरिक नसरुल्लाह से प्यार, पाकिस्तान जाना और फिर धर्म बदलकर प्रेमी से शादी करने वाली अंजू उर्फ फातिमा की जिंदगी छह दिन में पूरी तरह बदल गई है।